facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Cyient Shares: खराब रिजल्ट के चलते 19% टूटा IT Stock, बेच कर निकल लें या करें होल्ड; जानें ब्रोकरेज की राय

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने साइंट लिमिटेड पर अपनी रेटिंग को 'SELL' पर डाउनग्रेड कर दिया है।

Last Updated- January 24, 2025 | 12:47 PM IST
SBI share price

Cyient Share Price: आईटी कंपनी साइंट लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बीएसई (BSE) पर 19.99 फीसदी टूटकर 52 वीक के लो लेवल 1402.25 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के बाद आई है। कंपनी का मुनाफा दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 31.7 प्रतिशत गिरकर 122.3 करोड़ रुपये रह गया। सितम्बर तिमाही में यह 179 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में इजाफा हुआ है और यह तीसरी तिमाही में 4.2% बढ़कर 1,926 करोड़ रुपये हो गया। तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजों के बाद ब्रोकरेज कंपनियों ने आईटी फर्म पर अपनी स्ट्रेटिजी में बदलाव किया है।

Cyient Limited: बेचे, खरीदें या करें होल्ड

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने साइंट लिमिटेड पर अपनी रेटिंग को ‘SELL’ पर डाउनग्रेड कर दिया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस को भी घटाकर 1350 रुपये कर दिया है। यह गुरुवार के बंद भाव से 23% कम है। साइंट लिमिटेड के शेयर गुरुवार (23 जनवरी) को 1753 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए थे।

ALSO READ: 70 फीसदी तक रिटर्न के लिए इस Bank Share पर BUY की सलाह, रिजल्ट के बाद पर बना ब्रोकरेज की पसंद

ब्रोकरेज ने कहा कि चौथी तिमाही और पहली छमाही में कमजोर प्रदर्शन की वजह से हमने स्टॉक पर रेटिंग को डाउनग्रेड कर SELL कर दिया है। कमजोर 1H से FY26E के लिए रेवेन्यू ग्रोथ कम हो सकती है। मार्जिन भी इसी तरह प्रभावित हो सकता है। हमने FY25E/FY26E/FY27E के लिए अपने अनुमानों में 13% की कटौती की है।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने साइंट लिमिटेड पर रेटिंग को ‘HOLD’ पर बरकरार रखा है। हालांकि, टारगेट प्राइस को घटाकर 1660 रुपये कर दिया है। पहले यह 1700 रुपये था। ब्रोकरेज का कहना है कि साइंट मैनेजमेंट ने FY25 की शुरुआत हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ के साथ की थी। यह अब 2.7% की गिरावट में बदल गया है। भले ही सस्ते वैल्यूएशन ने नकारात्मक पक्ष की संभावना को सीमित कर दिया हो लेकिन हम फिर भी Cyient पर नेगेटिव बने हुए हैं

ब्रोकरेज फर्म एंटीक ब्रोकिंग (Antique Broking) ने साइंट लिमिटेड पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट प्राइस को घटाकर 1950 रुपये कर दिया है जबकि पहले यह 2300 रुपये था। इस तरह गुरुवार के बंद भाव से शेयर लॉन्ग टर्म में 12% का अपसाइड दिखा सकता है। ब्रोकरेज के अनुसार, सुस्त आउटलुक और सीईओ के इस्तीफे का स्टॉक की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है।

ALSO READ: हैवीवेट Cement Stock ने नतीजों के बाद पकड़ी रफ़्तार! ब्रोकरेज बुलिश, ₹13500 तक जा सकता है भाव

Cyient limited Share History

साइंट लिमिटेड के शेयर शुक्रवार (24 जनवरी) को इंट्राडे ट्रेड में 343.80 रुपये या 19.61% गिरकर 1409 रुपये के 52 वीक लो लेवल पर पहुंच गए। पिछले कुछ महीनों से शेयर का प्रदर्शन खराब रहा है। बीते एक महीने में यह 25% से ज्यादा गिर चुका है जबकि पिछले एक साल के दौरान स्टॉक में 30.94% की गिरावट आई है। शेयर का 52 वीक हाई 2,265 रुपये जबकि 52 वीक लो 1398 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप 15,564 करोड़ रुपये है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी या बेचने की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 12:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement