facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

ब्रोकर्स तो कह रहें हैं न्यू ईयर में United Spirits शेयर कहर ढहाएगा, पढ़ें एनालिसिस

Advertisement

स्पिरिट्स सेगमेंट में भारतीय बाजार दिग्गज के लिए कई सकारात्मक कारक हैं।

Last Updated- January 05, 2025 | 10:35 PM IST
Liquor stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश की सबसे बड़ी एल्कोहल बेवरिज निर्माता यूनाइटेड स्पिरिट्स (united spirits) का शेयर पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के दौरान अपने सर्वाधिक ऊंचे स्तरों पर पहुंच गया। त्योहारी सीजन, नई पेशकशों और सभी सेगमेंट में बेहतर संभावनाओं की वजह से तीसरी तिमाही में मजबूत वृद्धि की उम्मीदों से यूनाइटेड स्पिरिट्स (united spirits limited) पिछले महीने 10 प्रतिशत चढ़ गया। तुलनात्मक रूप से निफ्टी-50 सूचकांक इस अवधि में लगभग सपाट बना रहा।

स्पिरिट्स सेगमेंट (spirit segment) में भारतीय बाजार दिग्गज के लिए कई सकारात्मक कारक हैं और दलाल पथ की नजर दिसंबर तिमाही के नतीजों तथा प्रेस्टीज ऐंड एबव (पीऐंडए) या प्रीमियम सेगमेंट के लिए आउटलुक/अनुमान पर रहेगी। कई ब्रोकरों ने यूनाइटेड स्पिरिट्स के लिए वृद्धि 9 फीसदी और बिक्री वृद्धि 14 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

राजस्व में वृद्धि आंध्र प्रदेश में नीति में बदलाव, नई पेशकशों और उत्पाद मिश्रण में प्रीमियम सेगमेंट की बढ़ती भागीदारी पर आधारित है। इलारा सिक्योरिटीजज को पीऐंडए सेगमेंट एक साल पहले की तिमाही के मुकाबले 13.4 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है, जो पिछली पांच तिमाहियों में उसकी सर्वाधिक वृद्धि होगी।

नुवामा रिसर्च ने आंध्र प्रदेश में हुए नीतिगत सुधारों, शादियों के मजबूत सीजन की वजह से शराब कंपनियों के लिए ऊंचे एक/दो अंक की बिक्री वृद्धि और मजबूत ग्राहक वृद्धि का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज के अबनीश रॉय और जैनम गौसर का कहना है, ‘शराब कंपनियों को पिछली अवधि में कमजोर आधार का फायदा मिल रहा है जिससे उन्हें मजबूत वित्तीय परिणाम दर्ज करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि उपभोक्ता मांग सुधरी है और बाजार हालात बदले हैं।’

Opening bell के पहले पढ़े ले, क्या कह रहे एक्सपर्ट Capital goods, engineering firms के Q3 रिजल्ट पर

TVS Motors के Dec 2024 के आंकड़े आ गए, Oct- Nov 2024 में बनाया था रिकॉर्ड, देखें…तिमाही-छमाही की बैलेंस शीट

Force Motors: योगी सरकार से मिला ‘बहुत बड़ा’ ऑर्डर, तो शेयर हुआ 7,300 के पार

Auto parts कंपनियों के शेयर पर पैसा लगाने से पहले ये पढ़ लें, पछताना नहीं पड़ेगा

 

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement