facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Bonus Share: फायदा उठाने का आज आखिरी मौका, 1 शेयर पर 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी; एक माह में 32% चढ़ा स्टॉक का भाव

Advertisement

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स के शेयरों में हाल ही में जोरदार तेजी आई है। कंपनी के शेयर एक हफ्ते में 18% से ज्यादा उछल गए हैं। वहीं, एक महीने में शेयर में 32% से ज्यादा का उछाल आया है।

Last Updated- April 01, 2025 | 9:07 AM IST
Nazara Technologies Stock Split and Bonus Share

Bonus Share: कंस्ट्रक्शन कंपनी रणजीत मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड (Ranjeet Mechatronics Ltd) एक शेयर के साथ एक शेयर फ्री दे रही है। इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है।

बोनस शेयर की घोषणा के बाद रणजीत मेक्ट्रोनिक्स के शेयर एक हफ्ते में 20% चढ़ गए हैं। शुक्रवार (28 मार्च) को यह बीएसई पर 5% चढ़कर बंद हुए। इसी के साथ एक महीने में शेयर में 32.35% का तगड़ा उछाल आया है।

दरअसल कंपनी ने बोनस शेयर (Bonus Share) के साथ स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) का ऐलान किया है। कंपनी 1:1 की रेश्यो में बोनस शेयर दे रही है। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर एक शेयर पर 1 बोनस शेयर फ्री मिलेगा।

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स ने 1:2 की रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) की भी घोषणा की है। यानी कंपनी का शेयर 2 टुकड़ों में बंट जाएगा। इस घोषणा के बाद से कंपनी के शेयर फोकस में बने हुए हैं और एक महीने में लगभग 32% भाग चुके हैं।

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स ने 18 फरवरी को बोर्ड की बैठक के बाद बोनस शेयर का ऐलान किया था। 24 मार्च को हुई बैठक में शेयरहोल्डर्स ने बोनस इश्यू को मंजूरी देते हुए रिकॉर्ड डेट के रूप में 2 अप्रैल को फाइनल किया है।

Also Read: Stocks to Watch: आज HAL, auto stocks, ABREL, ITC, IndiGo और Gail समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स स्टॉक स्प्लिट रिकॉर्ड डेट

इसी के साथ कंपनी ने 1:2 की रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट के लिए भी रिकॉर्ड डेट फ़ाइनल कर दी है। रंजीत मेक्ट्रोनिक्स ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में 21 अप्रैल, 2025 तय की है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ’10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर को 5/- रुपये फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर में स्प्लिट करेगी।’

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स शेयर हिस्ट्री

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स के शेयरों में हाल ही में जोरदार तेजी आई है। कंपनी के शेयर एक हफ्ते में 18% से ज्यादा उछल गए हैं। वहीं, एक महीने में शेयर में 32% से ज्यादा का उछाल आया है। जबकि पिछले तीन और छह महीने में शेयर क्रमश: 66.39% और 73.88% चढ़ गए हैं। हालांकि, शेयर अपने 52 वीक हाई से अभी भी 17% नीचे चल रहे हैं। स्टॉक का 52 वीक हाई 59 रुपये और लो 27.28 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप 49.80 करोड़ रुपये है।

क्या करती है कंपनी?

रणजीत मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड को मूल रूप से 10 जून 1993 को अहमदाबाद में रणजीत इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। बाद में 3 फरवरी 2016 को कंपनी का नाम रणजीत इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड से बदलकर रणजीत मेक्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड कर दिया गया। इसके बाद कंपनी के निजी कंपनी से सार्वजनिक कंपनी में परिवर्तित होने पर 28 मई 2018 को नाम बदलकर रणजीत मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड कर दिया गया।

कंपनी भारत की सबसे तेजी से बढ़ती पाइप फैब्रिकेशन और ज्वाइंटिंग प्रोवाइडर, अग्नि सुरक्षा प्रणाली, सुरक्षा और स्वचालन समाधान प्रोवाइडर कंपनी है। इसकी उपस्थिति भारत के लगभग सभी प्रमुख शहरों में है।

Advertisement
First Published - April 1, 2025 | 8:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement