facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगी

अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया वारसी को सैट से अंतरिम राहत मिली

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 10:55 PM IST
अरशद वारसी, उनकी पत्नी और भाई को SEBI ने भेजा नया कारण बताओ नोटिस, SEBI sent new show cause notice to Arshad Warsi, his wife and brother

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने सोमवार को अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया वारसी को अंतरिम राहत प्रदान की। साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों की कीमतों में यूट्यूब के जरिये हेरफेर में कथित तौर पर उनके शामिल होने के मामले में यह राहत मिली।

पंचाट ने हालांकि अपीलकर्ताओं वारसी दंपती और वारसी के भाई इकबाल हुसैन वारसी को इससे हुई कथित अवैध कमाई का 50 फीसदी एस्क्रो खाते में जमा कराने का आदेश दिया।

नियामक की तरफ से इन्हें प्रतिभूति बाजार में प्रवेश से रोकने वाले आदेश पर रोक लगाते हुए सैट ने अपीलकर्ताओं से कहा कि जांच के दौरान वे सिर्फ साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों में खरीद-बिक्री नहीं कर सकते। पंचाट ने सेबी से कहा है कि छह हफ्ते के भीतर वह जांच पूरी करे।

सेबी ने 2 मार्च को जारी आदेश में 31 प्रतिभागियों को प्रतिभूति बाजार में ट्रेडिंग से रोक दिया था और अवैध कमाई जमा कराने को कहा था।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement