facebookmetapixel
Advertisement
MCap: युद्ध के बढ़ते तनाव से बाजार में हड़कंप, एक हफ्ते में ₹2.81 लाख करोड़ स्वाहा; SBI को सबसे बड़ा नुकसानNew PAN Rules: टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए राहत की खबर, 1 अप्रैल से बदल सकते हैं PAN के नियमMiddle East Crisis: आज ईरान पर पड़ेगा भारी वार! Trump की धमकी से मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनावबुंदेलखंड की किस्मत बदलने की तैयारी, 56 हजार एकड़ जमीन पर बसने जा रहा इंडस्ट्रियल टाउनMiddle East Crisis: ईरान युद्ध पर ट्रंप का कड़ा रुख, कहा बातचीत नहीं बल्कि सैन्य शक्ति से ही खत्म होगा संघर्षMiddle East Crisis: हमलों के बाद ईरान का यू-टर्न, पड़ोसी देशों से मांगी माफी, अमेरिका को दिया कड़ा जवाबAadhaar Update: अब जन्म के साथ बनेगा आधार! सरकार की नई व्यवस्था से बदल जाएगा पूरा सिस्टमHurun Rich List 2026: भारत में 308 अरबपति, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा देशWest Asia War: पश्चिम एशिया युद्ध से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा? सरकार ने जताई लंबी अनिश्चितता की आशंकाMiddle East crisis: युद्ध का असर एशिया पर भारी! ईंधन संकट से लंबी कतारें, बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन

Adani Ports & SEZ का बड़ा ऐलान, 195 मिलियन डॉलर के बॉन्ड्स को डिस्काउंट पर करेगी बॉयबैक; चढ़े शेयर

Advertisement

Adani Ports ने 27 सितंबर को यह जानकारी देते हुए बताया कि वह इस खरीदारी की फंडिंग अपने पास रखे कैश रिजर्व से करेगी

Last Updated- September 27, 2023 | 11:12 AM IST
Adani Green Energy जुटाएगी 40.9 करोड़ डॉलर, फंड का यहां करेगी इस्तेमाल, Adani Green Energy will raise $409 million, will use the funds here

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (Adani Ports & SEZ ) ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वह 2024 में मैच्योर होने वाले 195 मिलियन डॉलर के बॉन्ड्स को टेंडर ऑफर के जरिये बॉयबैक करेगी। कंपनी ने 27 सितंबर को यह जानकारी देते हुए बताया कि वह इस खरीदारी की फंडिंग अपने पास रखे कैश रिजर्व से करेगी।

11 अक्टूबर तक टेंडर किए गए डेट के लिए, कंपनी 1,000 डॉलर के हर मूलधन यानी प्रिसिपल पर 975 डॉलर का भुगतान करेगी। इसके बाद ऑफर की कीमत 1,000 डॉलर के मुकाबले कम होकर 965 डॉलर हो जाएगी।

Adani Ports &SEZ के चढ़े शेयर

कंपनी की तरफ से इस ऑफर के ऐलान के बाद इसके शेयरों में उछाल देखा गया। सुबह 10: 19 बजे कंपनी के शेयर BSE पर 0.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 826.25 रुपये प्रति शेयर हो गए। वहीं, NSE पर भी कंपनी के शेयरों में 0.46 प्रतिशत की उछाल देखी गई और इसके शेयर 825.15 रुपये पर पहुंच गए।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह महीनों में, Adani Ports & SEZ का स्टॉक सेंसेक्स बेंचमार्क के 14 प्रतिशत के मुकाबले 31 प्रतिशत चढ़ गया है। इस साल की शुरुआत में, हिंडनबर्ग रिपोर्ट जारी होने के बाद, स्टॉक ने 3 मार्च को 52-सप्ताह के निचले स्तर 394 रुपये प्रति शेयर को छू लिया था, जबकि 16 नवंबर, 2022 को यह 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 916 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: Adani Group के शेयरों में उतार-चढ़ाव जारी, 4 कंपनियों में अपर सर्किट, 20 फीसदी तक गिरे कई स्टॉक

नोट खरीदने के लिए अदाणी ने लॉन्च किया कैश टेंडर ऑफर

अदाणी की कंपनी ने 2024 तक बकाया 3.37 प्रतिशत सीनियर नोट खरीदने के लिए कैश टेंडर ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी चाहती है कि वह छोटे पीरियड में मैच्योर होने वाले अपने डेट का आंशिक पेमेंट कर दे। गौरतलब है कि कुछ ही महीनों में नोट्स के लिए ये कंपनी की दूसरा टेंडर ऑफर होगा। पहला ऑफर कंपनी ने मई में 130 मिलियन डॉलर के नोटों का निपटान करने के लिये किया था।

हिंडनबर्ग पिरोर्ट के बाद निवेशकों का भरोसा फिर से जीतना चाहता है अदाणी ग्रुप

अदाणी ग्रुप हाल के महीनों में हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद निवेशकों का विश्वास फिर से जीतने की कोशिश कर रहा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कॉरपोरेट गड़बड़ी के कारण उसके बाॉन्ड और शेयरों में बिकवाली हुई है। अदाणी के अधिकारियों ने बार-बार आरोपों से इनकार किया है।

सुधर रहे नोट्स

ब्लूमबर्ग द्वारा कंबाइन्ड कीमतों से पता चलता है कि हिंडनबर्ग द्वारा कंपनी पर आरोप पब्लिश करने के बाद फरवरी में डॉलर के मुकाबले बॉन्ड्स 85.8 के लेवल पर फिसल चुके थे। लेकिन, अब ये नोट्स सुधर चुके हैं और बुधवार को डॉलर के मुकाबले 96.4 सेंट के स्तर पर ट्रेड करते दिखे।

अदाणी ने क्यों लिया बॉन्ड बायबैक का सहारा?

बॉन्ड बायबैक कंपनियों को बॉन्डहोल्डर्स को टेंडर ऑफर के माध्यम से डेट को दोबारा खरीदने की अनुमति देता है। जिससे वे कुछ या सभी सिक्योरिटीज को उनकी नियत तारीख से पहले रिटायर करने में सक्षम होते हैं।

अदाणी के इस ऐलान ने ग्लोबल ट्रेंड को उलट दिया है। ब्याज दरें तेजी से बढ़ने के बाद कंपनियां कम डेट की दोबारा खरीद कर रही हैं। कम कूपन वाले बॉन्ड को लंबे समय तक रखने का मतलब है कि उन्हें इसके बदले ज्यादा महंगा नया डेट नहीं लेना पड़ेगा।

ब्लूमबर्ग द्वारा जुटाए गए डेटा के मुताबिक, अगले साल जुलाई में देय बांड का प्रिंसिपल यानी मैच्योर होने वाले बॉन्ड की रकम 520 मिलियन बकाया है। टेंडर ऑफर न्यूयॉर्क में 26 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे खत्म हो रहा है।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement