facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत

Advertisement

Share Market Today: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत

Last Updated- November 24, 2023 | 11:38 AM IST
Share Market

सपाट खुले बाजार

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेतों के बीच बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 1.38 अंक यानी 0.00 फीसदी फ्लैट होकर 60,299.20 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 3.65 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 17,810.00 के स्तर पर नजर आ रहा था।

प्री-ओपनिंग

प्री-ओपनिंग में बाजार में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 44.66 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 60,345.24 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 27.40 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 17,841.00 के स्तर पर नजर आ रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

दुनियाभर के शेयर बाजारों से मिलेजुले संकेत हैं। भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत सपाट हो सकती है। SGX Nifty लाल निशान में 17800 के स्तर पर ट्रेड कर रहा। इसी तरह जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

META के अच्छे नतीजों से अमेरिकी वायदा बाजारों में खरीदारी है। इसमें Dow, Nasdaq और S&P FUT शामिल हैं।

भारतीय बाजार की बात करें तो आज आज  Amazon, Intel के नतीजे आने हैं बाजार की नजर इन पर रहेगी।

कैसा था कल का बाजार

वैश्विक बाजारों (Global Market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद लगातार तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को कुछ चुनिंदा शेयरों में जोरदार लिवाली से शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 170 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 44 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 17,813.60 पर बंद हुआ। BSE के मिडकैप इंडेक्स में 0.27 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.34 फीसदी की तेजी आई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 169.87 अंक यानी 0.28 फीसदी मजबूत होकर 60,300.58 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,362.79 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,954.91 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 44.35 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी देखी गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,813.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,827.75 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,711.20 तक आया।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement