आज 8 सितंबर को ग्लोबल मार्केट अच्छे संकेत मिल रहे हैं। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी FII और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी DIIs न्यूट्रल हैं। मार्केट के ट्रेंड्स के साथ ही सेंटीमेंट्स भी पॉजिटिव हैं।
ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों के दम पर भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की मजबूती देखी गई। निफ्टी 17700 के ऊपर खुला। सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक हरे निशान में हैं। वहीं, निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में शुरूआती कारोबार कर रहे हैं।
इससे पहले, अमेरिकी बाजार शानदार तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुए। डाओ जोन्स 435 अंक उछला। तो वहीं नैस्डैक में 7 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा और ढाई सौ अंक की तेजी के साथ 11792 पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों की बात करें, तो SGX निफ्टी सौ अंकों की तेजी के साथ 17700 के ऊपर दर्ज किया गया।
वहीं निक्केई में 1.7 फीसदी और कोस्पी में आधा फीसदी की बढ़त देखने को मिली। विदेशी बाजारों में तेजी के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिल सकती है।