Categories: बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक लुढ़का; डीएलएफ 5% गिरा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:20 AM IST

सेंसेक्स आज 92 अंकों की गिरावट लेकर 9213 के स्तर पर खुला, और अब 10 बजकर 11 मिनट पर 148 अंकों की कमजोरी लेकर 9157 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान डीएलएफ 5 फीसदी से अधिक की गिरावट लेकर 148 रुपये पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, टाटा स्टील और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर करीब 3-3 फीसदी की कमजोरी लेकर क्रमशः 518 रुपये, 179 रुपये व 306 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और ग्रासिम के शेयर 2.3 फीसदी लुढ़क कर क्रमशः 1462 रुपये, 400 रुपये व 1320 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक, जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस, विप्रो और एसबीआई के शेयरों में 2-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
साथ ही बीएचईएल, मारुति, भारती एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।

First Published : February 17, 2009 | 11:40 AM IST