Categories: बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 से अधिक अंक टूटकर 58,638.46 पर, निफ्टी 17,485.55 पर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:05 PM IST

ग्लोबल मार्कट से मिले कमजोर संकेतों के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। फ्रंटलाइन इंडेक्स निफ्टी 50,200 अंकों की गिरावट के बाद 17,550 के स्तर से नीचे खुला। वहीं S&P BSE सेंसेक्स 800 अंक से अधिक की गिरावट के बाद 58,734 के स्तर पर शुरुआती कारोबार कर रहा है।
 
निफ्टी रियल्टी को छोड़कर, सभी सेक्टोरल इनडाइसेज़ में नकारात्मक रूप से गिरावट दर्ज की गयी है। इसमें सबसे ज़्यादा नुकसान निफ्टी IT और निफ्टी बैंक को हुआ क्योंकि दोनों ही इनडाइसेज़ में एक-एक फीसदी की गिरावट आई है।
 
जहां एक तरफ भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स के रूप में उभरे हैं। वहीं इंफोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक टॉप लूज़र्ज की लिस्ट में शामिल हैं ।

First Published : September 1, 2022 | 10:39 AM IST