facebookmetapixel
Advertisement
भारत में विदेशी निवेश की राह होगी आसान? मंजूरी और KYC प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी में सरकारनिफ्टी में आने वाला है बड़ा उछाल? एक्सपर्ट्स ने दिया 30000 तक का टारगेटछोटे बॉन्ड पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, खत्म हो सकती है मर्चेंट बैंकर नियुक्त करने की जरूरतE20 को E10 से बदलने का फैसला नहीं, पुराने वाहन के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल पर चर्चा: बीपीसीएल द वेल्थ कंपनी म्युचुअल फंड ने लॉन्च किया मल्टी कैप फंड, ₹250 की SIP से लार्ज-मिड और स्मॉल कैप पर लगाए दांव हर महीने ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च! क्रेडिट कार्ड बना लोगों की पहली पसंद, जानें किस बैंक का दबदबारक्षाबंधन पर टाटा म्युचुअल फंड का खास संदेश, गिफ्ट से आगे बढ़कर SIP से संवारें बहन के सपनेविदेशी निवेशकों की भारत में वापसी, अगस्त में ₹27,186 करोड़ लगाए, 23 महीने का रिकॉर्ड टूटाSPARSH पोर्टल पर एक क्लिक में मिलेगी पेंशन की पूरी जानकारी; जानें PPO, पेंशन पेमेंट और महंगाई राहत चेक करने का आसान तरीकाकल्याण-जॉयलुक्कास को गहने सप्लाई करती है दीपा ज्वेलर्स, अगले हफ्ते खुलेगा IPO, ₹14868 से कर सकेंगे निवेश

SEBI data sharing: सेबी कर रहा नई डेटा शेयरिंग नीति पर विचार

Advertisement

सेबी ने डेटा गोपनीयता और जवाबदेही के लिए संशोधित डेटा साझाकरण रूपरेखा का प्रस्ताव रखा

Last Updated- October 08, 2024 | 11:17 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गोपनीयता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेटा साझा करने के लिए एक संशोधित रूपरेखा का प्रस्ताव किया है। सेबी की मार्केट डेटा एडवायजरी कमेटी (एडीएसी) के सुझाव के आधार पर नियामक का प्रस्ताव है कि वह अपने स्वामित्व वाले डेटा को साझा कर सकता है जबकि मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन (एमआईआई) को अपने द्वारा तैयार डेटा को अपनी स्वयं नीतियों के माध्यम से साझा करना चाहिए।

प्रस्तावित मसौदे में सेबी ने कहा है कि प्रत्येक एमआईआई को अपनी डेटा शेयरिंग नीतियों में बदलाव लाना होगा और आंकड़ों की सूची नियामक के पास 60 दिन के अंदर साझा करनी होगी। उन्हें सभी डेटा को हितधारक-अनुकूल प्रारूप में प्रदान करने होंगे।

वर्तमान डेटा साझाकरण नीति 2018 में तैयार की गई थी। तब से, सेबी को कई डेटा शेयरिंग संबंधित अनुरोध मिले हैं, जिससे खामियों को दूर करने और प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए नीति को संशोधित करने की जरूरत का पता चलता है।

 

 

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement