facebookmetapixel
Advertisement
शॉर्ट टर्म कमाई पर दबाव संभव पर लॉन्ग टर्म संभावनाएं मजबूत: चिराग सीतलवाडSUV मांग से चमका Mahindra & Mahindra, ट्रैक्टर सेगमेंट में जोखिम के बावजूद ब्रोकरेज बुलिशDMart का तिमाही नतीजा रहा है बेहतर, फिर भी ब्रोकरेज बंटे; शेयर में उतार-चढ़ावMSCI EM इंडेक्स में पैसिव निवेश खींचने में भारत पर भारी पड़ी अकेली ताइवानी कंपनीअमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से रुपये की 5 दिन की गिरावट थमी, बॉन्ड में भी आई तेजीECLGS 5.0 से MSME लोन में तेजी की उम्मीद, बैंकिंग सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहाराअमेरिका-ईरान में शांति के आसार से चढ़े बाजार, सेंसेक्स 941 अंक उछला, तेल में गिरावटविदेशी विश्वविद्यालयों के भारत आने से बढ़ेगी फैकल्टी डिमांड, वेतन और प्रतिस्पर्धा में आएगा उछालभारत-वियतनाम संबंधों में नया अध्याय: 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, रक्षा और डिजिटल सहयोग को मिली रफ्तारगारंटी मिले तभी देंगे Vodafone Idea को कर्ज, बैंक मांग रहे प्रमोटर सपोर्ट

Rupee vs Dollar Today: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 82.68 पर

Advertisement

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 के भाव पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की कमजोरी का दर्शाता है।

Last Updated- July 07, 2023 | 10:48 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

Rupee vs Dollar Today: घरेलू शेयर बाजारों के सुस्त रुख और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 82.68 के भाव पर आ गया। हालांकि विदेशी पूंजी का प्रवाह बने रहने से रुपये को समर्थन मिला हुआ है और इसने गिरावट को थामने का काम किया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 के भाव पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की कमजोरी का दर्शाता है।

गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.60 के भाव पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, जोखिम से बचने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त मौद्रिक नीति अपनाने की बढ़ती आशंका से डॉलर को लेकर रुझान बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: 180 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 19,450 के नीचे 

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 103.12 पर आ गया। इसके अलावा कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों ने भी घरेलू मुद्रा पर असर डाला।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत बढ़कर 76.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई।

बीएसई सेंसेक्स 47.47 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,738.17 अंक पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी भी 18.40 अंक यानी 0.09 प्रतिशत गिरकर 19,478.90 अंक पर आ गया।

शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 2,641.05 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

ये भी पढ़ें: Stocks to watch: Dabur, Titan, SBI Card, Cipla, IHCL जैसे स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 10:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement