facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 11:16 AM IST
Dollar vs Rupee

वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे चढ़कर 82.51 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला, फिर कुछ गिरावट के साथ 82.54 के स्तर पर आ गया। कुछ देर बाद रुपया 25 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.51 पर कारोबार कर रहा था।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.76 के स्तर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 फीसदी गिरकर 104.12 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत बढ़कर 75.12 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी निवेशक बृहस्पतिवार को भी शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement