facebookmetapixel
Advertisement
रिलायंस, HDFC और Infosys से पैसा निकालकर कहां लगा रहे विदेशी निवेशक?Rupee at New low: डॉलर के मुकाबले रुपया 96.25 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, तेल कीमतों ने बढ़ाया दबाव₹2.5 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक वाली HAL पर ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक तेजी की उम्मीदGold-Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भी सोना-चांदी हुए सस्ते, जानें आज के रेटभारतवंशी हिंदुजा परिवार की संपत्ति 38 अरब पाउंड पहुंची, ब्रिटेन में फिर टॉप परप. बंगाल को टेक हब बनाने की तैयारी; केंद्र ने Google, Microsoft, Amazon जैसी टेक कंपनियों से शुरू की बातचीतरिकॉर्ड गर्मी से AC और कोल्ड ड्रिंक कंपनियों की चांदी, सीमेंट सेक्टर पर दबावIndian Oil आज कर सकती है डिविडेंड का ऐलान, निवेशकों की नजर बोर्ड मीटिंग परJSW Steel बनेगी दुनिया की टॉप स्टील कंपनी! 7.8 करोड़ टन क्षमता का बड़ा प्लानपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच तेल 110 डॉलर के पार, अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट

रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- December 27, 2022 | 5:53 PM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले मंगलवार को रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी और आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपये में यह गिरावट देखने को मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह 20 पैसे की गिरावट दर्शाता 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.69 के उच्चस्तर और 82.87 के निचले स्तर को छुआ। सोमवार को रुपया 82.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत घटकर 104.02 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.83 प्रतिशत बढ़कर 84.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 361.01 अंक बढ़कर 60,927.43 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 497.65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement