facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

INR vs USD: रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 7:18 PM IST
rupees Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली तथा वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने से निवेशक धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपये में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला और उसकी गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.76 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह 10 पैसे की गिरावट दर्शाता 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.66 के उच्चस्तर और 82.83 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.70 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत घटकर 104.06 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत बढ़कर 80.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 635.05 अंक घटकर 61,067.24 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 455.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 6:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement