facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

₹30 तक डिविडेंड और बोनस शेयर का मौका! कल एक्स-डेट पर जा रही हैं 12 दिग्गज कंपनियां

Advertisement

Corporate actions: Tech Mahindra, M&M, Nestle और Concor जैसी 12 बड़ी कंपनियों की 4 जुलाई को एक्स-डेट है।

Last Updated- July 03, 2025 | 2:43 PM IST
Dividend Stocks

शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 4 जुलाई 2025 एक अहम दिन होने वाला है। बीएसई (BSE) की वेबसाइट के मुताबिक, कल यानी गुरुवार को कई बड़ी कंपनियों की डिविडेंड और बोनस शेयर से जुड़ी एक्स-डेट है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई निवेशक इन कंपनियों का डिविडेंड या बोनस पाने का हकदार बनना चाहता है, तो आज यानी 3 जुलाई तक उनके शेयर अपने डीमैट अकाउंट में होना ज़रूरी है।

अगर आपने किसी कंपनी का शेयर 4 जुलाई को खरीदा, तो आप उस डिविडेंड या बोनस के हकदार नहीं होंगे, क्योंकि एक्स-डेट से एक दिन पहले तक की होल्डिंग ही मानी जाती है।

ALSO READ | Nykaa Share Price: ₹1,213 करोड़ की डील के बाद शेयर 5% टूटा, बंगा परिवार ने बेची 2.1% हिस्सेदारी

4 जुलाई को किन कंपनियों की एक्स-डेट है? यहां देखें पूरी लिस्ट

कंपनी का नाम बोनस/डिविडेंड
Container Corp बोनस शेयर – 1:4 अनुपात में
AU Small Finance Bank फाइनल डिविडेंड – ₹1
Axis Bank फाइनल डिविडेंड – ₹1
Bharat Forge फाइनल डिविडेंड – ₹6
Biocon फाइनल डिविडेंड – ₹0.50
Escorts Kubota फाइनल डिविडेंड – ₹18
M&M (महिंद्रा एंड महिंद्रा) फाइनल डिविडेंड – ₹25.30
Max Healthcare फाइनल डिविडेंड – ₹1.50
Nestle फाइनल डिविडेंड – ₹10
Petronet LNG फाइनल डिविडेंड – ₹3
Sona BLW फाइनल डिविडेंड – ₹1.60
Tech Mahindra फाइनल डिविडेंड – ₹30

निवेशकों के लिए क्यों ज़रूरी है एक्स-डेट को जानना?

किसी कंपनी का डिविडेंड या बोनस तभी मिलता है जब आपने उसके शेयर रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदे हों। और एक्स-डेट, रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले होती है। इसलिए, जिन निवेशकों को इन कंपनियों के लाभ चाहिए, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने आज यानी 3 जुलाई तक शेयर खरीद लिए हों।

ALSO READ | Breakout Stocks: 26% तक तेजी को तैयार ये दो दिग्गज स्टॉक्स, देखें सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

कौन-सी कंपनी दे रही है सबसे ज़्यादा डिविडेंड?

इस लिस्ट में Tech Mahindra ₹30 प्रति शेयर के साथ सबसे बड़ा डिविडेंड दे रही है, वहीं M&M ₹25.30, Escorts Kubota ₹18 और Nestle ₹10 का फाइनल डिविडेंड दे रही हैं।

बोनस शेयर में कौन आगे?

Container Corporation (Concor) ने 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान किया है। यानी अगर किसी निवेशक के पास इसके 4 शेयर हैं, तो उसे 1 बोनस शेयर मिलेगा।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 2:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement