facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Paytm के शेयरों में आया 5% का उछाल, PPSL में निवेश को मिली सरकारी मंजूरी

Advertisement

Paytm Share Price: एक्सचेंज फाइलिंग में बुधवार को कहा गया कि कंपनी पेमेंट एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन करेगी।

Last Updated- August 29, 2024 | 12:49 PM IST
Paytm

Paytm Share Price: पेटीएम (Paytm) की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयरों में गुरुवार सुबह 5 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी के शेयरों में यह उछाल इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए सरकार की मंजूरी मिलने के बाद आई।

Paytm के शेयरों में आया 5 प्रतिशत का उछाल

BSE पर, आज के इंट्रा-डे ट्रेड में पेटीएम का शेयर 5 प्रतिशत चढ़कर 565 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, NSE पर यह 4.98 प्रतिशत बढ़कर 564.80 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि खबर लिखे जाते समय शेयर 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 542.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी पेमेंट एग्रीगेटर (PA) लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन करेगी।

Also read: Biocon ने यूरोप, कनाडा, जापान में बायोसिमिलर उत्पादों के व्यावसायीकरण के लिए Janssen के साथ किया समझौता

कंपनी पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन करेगी

कंपनी ने अपनी फाइलिंग में कहा, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि PPSL को 27 अगस्त, 2024 को भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग से कंपनी से PPSL में डाउनस्ट्रीम निवेश के लिए मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ, PPSL अपना PA आवेदन पुनः प्रस्तुत करेगा। इस बीच, PPSL मौजूदा भागीदारों को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेशन सेवाएं प्रदान करना जारी रखेगा।”

RBI ने 2022 में खारिज किया था पेटीएम का पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस आवेदन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर, 2022 में पेटीएम का भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस परमिट आवेदन खारिज कर दिया था और कंपनी को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मानदंडों के तहत प्रेस नोट-3 अनुपालन के साथ फिर से आवेदन करने का निर्देश दिया था। प्रेस नोट-3 के अनुसार, सरकार ने भारत के साथ स्थलीय सीमा साझा करने वाले देशों से निवेश के लिए अपनी पूर्व स्वीकृति अनिवार्य कर दी थी। आवेदन खारिज होने के समय, चीन का अलीबाबा समूह कंपनी में सबसे बड़ा शेयरधारक था।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 12:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement