facebookmetapixel
Advertisement
कमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछलासरकार की कमाई बढ़ी! प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT कलेक्शन में 53% इजाफा

ओला का शेयर 7.2 फीसदी लुढ़का

Advertisement

कंपनी का शेयर 46.9 रुपये पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 7.2 प्रतिशत कम है। 76 रुपये के अपने आईपीओ भाव से यह शेयर अब 38 फीसदी नीचे है।

Last Updated- March 17, 2025 | 10:13 PM IST
Ola Cabs will have to give option for refund, CCPA took many actions after 2061 complaints Ola Cabs को रिफंड के लिए देना होगा विकल्प, 2061 शिकायतों के बाद CCPA ने लिए कई एक्शन

दोपहिया निर्माता ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का शेयर सोमवार को 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया। कंपनी ने खुलासा किया है कि उसकी एक इकाई को दिवालिया याचिका का सामना करना पड़ा है। इसके बाद उसके शेयर पर दबाव देखा गया। कंपनी का शेयर 46.9 रुपये पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 7.2 प्रतिशत कम है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ने शनिवार को कहा था कि वाहन पंजीकरण सेवा प्रदाता और ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज की लेनदार रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज ने भुगतान में चूक का आरोप लगाते हुए इकाई के खिलाफ याचिका दायर की है। उसने चूक की राशि के बारे में जानकारी नहीं दी। ओला इलेक्ट्रिक ने इन दावों का खंडन किया और कहा कि उसने कानूनी सलाह मांगी है।

76 रुपये के अपने आईपीओ भाव से यह शेयर अब 38 फीसदी नीचे है। अगस्त 2024 में अपने हाई-प्रोफाइल प्रवेश के बाद से ओला इलेक्ट्रिक को बिक्री में गिरावट और बढ़ी हुई नियामकीय जांच सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कंपनी ने नवंबर से अब तक कम से कम दो बार नौकरियों में कटौती की है और अब वह लागत कटौती तथा इन्वेंट्री प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने बिक्री और सेवा नेटवर्क का पुनर्गठन कर रही है।
बीएस / रॉयटर्स

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement