facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकताInstamart-HPCL की साझेदारी, अब ऑन-डिमांड मिलेगी 10 किलो HP Navya LPG सिलिंडर की डिलिवरीAI से खुलेंगे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर, ग्राहकों को बदलाव में मदद करने की बेहतर स्थिति में हैं: प्रेमजीCCI के समझौता ढांचे को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोपIPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

दलाल स्ट्रीट पर बिखरा तेल, औंधे मुंह गिरे ढेरों शेयर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:43 AM IST

मुंबई की दलाल स्ट्रीट में कच्चे तेल की फिसलन से सोमवार को कमोबेश सारे क्षेत्र, निवेशक और ढेरों कंपनियों के शेयर फिसल कर औंधे मुंह गिर पड़े।


वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजारों में दिनभर उठा-पटक का दौर जारी रहा। सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुलने वाला सेंसेक्स दोपहर से पहले ही करीब 700 अंक लुढ़क चुका था। निफ्टी भी 200 अंक गिरकर 4,500 के स्तर से नीचे चला गया था।

दोपहर बाद सेंसेक्स ने थोड़ी वापसी की और 550 से 450 की गिरावट के बीच झूलता रहा। कारोबार खत्म होने पर 506.08 अंकों की गिरावट के साथ 15,066.10 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में 126.85 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,500.95 के स्तर पर बंद हुआ, जो 19 मार्च के बाद का सबसे कम स्तर है। बीएसई मिडकैप सूचकांक 2.5 फीसदी, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 3.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। फार्मा को छोड़ सभी शेयर भारी नुकसान में रहे।

700 अंकों का गोता लगाकर सेंसेक्स 506 अंकों की गिरावट पर बंद

रियल एस्टेट और आईटी धराशायी

बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल एस्टेट और आईटी सेक्टर में दिखी। रीयल एस्टेट सूचकांक में तकरीबन 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, वहीं आईटी सूचकांक में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

किन शेयरों में आई फिसलन

डीएलएफ, ओएनजीसी, एचडीएफसी, जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, सत्यम, एसबीआई, टीसीएस, विप्रो, भेल।

ये थीं हिचकोलों की वजहें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतें, वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेत, मुद्रास्फीति के दहाई अंक तक पहुंचने की आशंका, विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से रकम वापस लेने और चौतरफा बिकवाली।

Advertisement
First Published - June 10, 2008 | 12:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement