facebookmetapixel
Advertisement
JioBlackRock AMC ने ओवरनाइट फंड को जियो पेमेंट्स बैंक के ‘सेविंग्स प्रो’ फीचर से जोड़ा, निवेशकों को मिलेंगे ये फायदेReliance AGM 2026: Jio IPO से AI तक, मुकेश अंबानी के बड़े ऐलान पर टिकी बाजार की नजरभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ITC- ITC Hotels को लेकर आ गई Nuvama Report

Advertisement

आईटीसी के किन शेयरधारकों को आईटीसी होटल्स के शेयर आवंटित होंगे, यह तय करने के लिए 6 जनवरी, 2025 की रिकॉर्ड तारीख तय की गई है।

Last Updated- January 02, 2025 | 9:11 PM IST
ITC Q1FY24 results: Net profit rises 16% to Rs 5,180 cr, revenue down 6%
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपने होटल कारोबार को अलग करने के आईटीसी (ITC) के कदम का पैसिव फंडों व एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों के लिए वैसे ही निहितार्थ होंगे, जैसा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से जियो फाइनैंशियल (Jio Financials) को अलग करने के दौरान देखा गया था। आईटीसी अभी निफ्टी (Nifty) व सेंसेक्स (Sensex) जैसे लोकप्रिय सूचकांकों का हिस्सा है और कई इंडेक्स फंडों व ईटीएफ फंडों ने इसमें निवेश किया हुआ है। पहले, विलय की कवायद के दौरान कंपनी को इंडेक्स से बाहर कर दिया जाता था। इससे पैसिव फंडों के लिए अनावश्यक तौर पर रकम को इधर-उधर करना होता था।

वैश्विक चलन के मुताबिक, देसी इंडेक्स प्रदाताओं ने नया चलन शुरू किया, जिसके तहत अलग की हुई इकाई को तीन दिन तक इंडेक्स में बरकरार रखा गया ताकि पैसिव फंड बिकवाली में सक्षम हो सके। मौजूदा चलन के तहत आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) सूचीबद्धता तक एनएसई (NSE) व बीएसई (BSE) सूचकांकों मसलन निफ्टी-50 और सेंसेक्स का हिस्सा बनी रहेगी। इस शेयर को ट्रेडिंग शुरू होने के तीन दिन बाद सूचकांक से निकाला जाएगा।

Year ender: 2024 में Investors ने Share Market से कमाए 77 लाख 66 हजार करोड़, 2025 में आप कितना कमाएंगे? पढ़ें…

अगर शेयर में लगातार सर्किट लग रहा हो

हालांकि एक्सचेंज इस शेयर को बाहर निकालने में देर सकता है, अगर शेयर में लगातार सर्किट लग रहा हो। अगस्त 2023 की पिछली घटनाओं के दौरान जियो फाइनैंशियल के शेयर ने सूचीबद्धता के बाद लगातार पांच कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट को छुआ क्योंकि पैसिव फंडों ने अपने निवेश की बिकवाली शुरू कर दी थी। इस वजह से इस शेयर को सूचकांकों से बाहर निकालने का काम टालना पड़ा था।

Nuvama Alternative and Quantitative Research Report के मुताबिक, आईटीसी होटल्स को आखिरी ट्रेडिंग कीमत पर एनएसई व बीएसई के सभी सूचकांकों से बाहर निकाला जाएगा, जो आईटीसी होटल्स की लिस्टिंग की तारीख व 3 कारोबारी दिवस में प्रभावी होगा। अगर यह शेयर सर्किट की सीमा को छूता है तो हर बार दो कारोबारी दिवस के लिए इसे टाल दिया जाएगा।

पिछली बार अहम कारोबारों को अलग करने की समयसारणी पर नजर डालें तो सूचीबद्धता में करीब एक महीने लग सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, सूचीबद्धता तक शेयर की कीमत स्थिर बनी रहेगी। कीमत की गणना 3 जनवरी, 2025 को आईटीसी के आखिरी बंद भाव और 6 जनवरी को स्पेशल प्री-ओपन सेशन के दौरान आईटीसी की डिस्कवर्ड पाइस के अंतर के आधार पर होगी।

It’s Official : अब मीडिया-मनोरंजन में Reliance का 70 हजार करोड़ का बड़ा कदम, शेयर मार्केट को किया inform

क्या होगी ITC Hotels शेयर की शुरुआती कीमत

पिछले उदाहरणों को देखते हुए ब्रोकरेज को उम्मीद है कि सूचीबद्धता में कुछ हफ्ते लगेंगे। जियो फाइनैंशियल को करीब 33 दिन लगे थे। नुवामा के मुताबिक, आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) की शुरुआती बाजार कीमत 150-175 रुपये प्रति शेयर के बीच हो सकती है। आईटीसी होटल्स घरेलू सूचकांकों से बाहर निकलने के लिए हालांकि तैयार है, लेकिन कंपनी को एमएससीआई ग्लोबल स्मॉलकैप इंडेक्स में जगह मिल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटीसी एमएससीआई मानक सूचकांक का हिस्सा बनी रहेगी। एफटीएसई सूचकांक के मामले में अनिश्चितता है।

TVS Motors के Dec, 2024 के आंकड़ें आ गए, Oct- Nov, 2024 में बनाया था रिकार्ड, देखें…तिमाही-छमाही की बैलेंस शीट

6 जनवरी, 2025 को क्या होगा

नुवामा ऑल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, मौजूदा पद्धति के अनुसार अगर स्टॉक (आईटीसी होटल्स) डीमर्जर की रिकॉर्ड तिथि के बाद 20 कार्यदिवसों के भीतर सूचीबद्ध नहीं होता है तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। मेरी सामान्य समझ के आधार पर आईटीसी होटलों को बाहर नहीं किया जाना चाहिए। डीमर्जर आज प्रभावी हो गया। डीमर्जर के बाद आईटीसी होटल्स सीधे तौर पर आईटीसी के शेयरधारकों को इस तरह शेयर जारी करेगी कि 60 फीसदी हिस्सेदारी सीधे तौर पर शेयरधारकों के पास हो और बाकी 40 फीसदी आईटीसी के पास। आईटीसी के किन शेयरधारकों को आईटीसी होटल्स के शेयर आवंटित होंगे, यह तय करने के लिए 6 जनवरी, 2025 की रिकॉर्ड तारीख तय की गई है।

 

ITC- ITC Hotels डीमर्जर, शेयर कीमतों पर क्या कह रहें हैं बाजार विशेषज्ञ

 

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement