facebookmetapixel
Advertisement
SEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?

ITC- ITC Hotels डीमर्जर, शेयर कीमतों पर क्या कह रहें हैं बाजार विशेषज्ञ

Advertisement

एफएमसीजी-होटल-पेपर दिग्गज आईटीसी ने 1:10 का डीमर्जर रेशियो तय किया था।

Last Updated- January 02, 2025 | 9:14 PM IST
Even after hotel business separation, analysts remain bullish on ITC; the charm will remain intact होटल कारोबार अलग होने के बाद भी, ITC पर विश्लेषक हैं आशावादी; बरकरार रहेगा जलवा
प्रतीकात्मक तस्वीर

आईटीसी से आईटीसी होटल्स के अलग होने की रिकॉर्ड तारीख से सिर्फ दो कारोबारी सत्र पहले उतार-चढ़ाव भरे बाजार में आईटीसी का शेयर 460-485 रुपये के बीच सीमित दायरे में बना हुआ है। एफएमसीजी-होटल-पेपर दिग्गज आईटीसी ने 1:10 का डीमर्जर रेशियो तय किया था। इसका मतलब है कि 6 जनवरी 2025 की रिकॉर्ड तारीख तक आईटीसी के प्रत्येक 10 शेयरों के लिए आईटीसी होटल्स का 1 शेयर। विभाजन के बाद, होटल व्यवसाय में आईटीसी 40 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी बनाए रखेगी।

दिसंबर के मध्य में आईटीसी होटल्स डीमर्जर के लिए रिकॉर्ड तारीख की घोषणा के बाद आईटीसी के शेयर ने बुधवार को 487.90 रुपये का ऊंचा स्तर छुआ और पिछले 10 कारोबारी सत्रों में 460 रुपये का निचला स्तर दर्ज किया। तकनीकी तौर पर, यह शेयर 100-डीएमए (जो 490 रुपये पर है) और 200-डीएमए (जो 460 रुपये पर है) के बीच घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। शेयर के लिए प्रतिरोध सुपर ट्रेंड लाइन के रूप में 482 रुपये पर है। इस बीच, विलय समाप्त होने के बाद विश्लेषक आईटीसी के परिदृश्य के प्रति आशावादी हैं और मौजूदा स्तर से इसमें 15.3 प्रतिशत तक की तेजी देख रहे हैं।

एसबीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों ने विविधीकृत एफएमसीजी पोर्टफोलियो और मुख्य व्यवसायों (सिगरेट एवं एफएमसीजी) में दमदार वृद्धि को ध्यान में रखते हुए निवेशकों को विलय के बाद आईटीसी का शेयर लंबे समय के लिए बनाए रखने की सलाह दी है।

Year ender: 2024 में Investors ने Share Market से कमाए 77 लाख 66 हजार करोड़, 2025 में आप कितना कमाएंगे? पढ़ें…

एसबीआई सिक्योरिटीज: आईटीसी होटल्स के आगामी परिदृश्य पर उत्साहित

घरेलू पर्यटन उद्योग के लिए आकर्षक विकास संभावनाओं और कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को देखते हुए आईटीसी होटल्स के पास पर्यटन उद्योग में विकास के अवसरों को भुनाने के लिए एक लंबा रास्ता है। निवेशक 3 जनवरी, 2025 को या उससे पहले कम से कम 10 आईटीसी शेयर खरीदकर आईटीसी के होटल व्यवसाय की विकास कहानी में भागीदार बन सकते हैं। उसके उद्योग प्रतिस्पर्धियों (इंडियन होटल्स और ईआईएच) का औसत ईवी/एबिटा मल्टीपल 25.0 गुना पर है। यह मानते हुए कि आईटीसी होटल्स 20.0 गुना – 30.0 गुना के ईवी/एबिटा मल्टीपल पर सूचीबद्ध होगा, आईटीसी होटल्स का शेयर भाव 113 रुपये से 170 रुपये प्रति शेयर के दायरे सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

आईटीसी होटल्स की सूचीबद्धता के बाद निवेशकों को आईटीसी के होटल व्यवसाय की विकास कहानी में सीधे भाग लेने का अवसर मिलेगा। आईटीसी होटल्स के लिए मजबूत प्रमुख संभावनाओं और उद्योग अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए, ब्रोकरेज का मानना है कि आईटीसी होटल्स में मध्यम से लंबी अवधि में आईटीसी से बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है। अल्पावधि में, संभावना है कि कुछ शेयरधारकों (विशेष रूप से ईटीएफ) को आईटीसी होटल्स से जबरन बाहर निकलना पड़ सकता है और इससे शेयर की कीमत पर दबाव देखा जा सकता है।

It’s Official : अब मीडिया-मनोरंजन में Reliance का 70 हजार करोड़ का बड़ा कदम, शेयर मार्केट को किया inform

आईटीसी के शेयर पर तकनीकी नजरिया

अल्पावधि में, आईटीसी के लिए आउटलुक सीमित दायरे (460 रुपये से 490 रुपये के बीच) में बना हुआ है। हालांकि दीर्घावधि चार्ट से पता चलता है कि शेयर मासिक पैमाने पर हायर हाई और हायर लो बना रहा है। मौजूदा समय में, यह शेयर अपने 20-एमएमए (मासिक मूविंग एवरेज) के आसपास समर्थन हासिल करता दिख रहा है, जो 442 रुपये पर है। दिसंबर 2020 से आईटीसी का शेयर 20-एमएमए से ऊपर बना हुआ है। 20-एमएमए के टूटने और इससे नीचे कारोबार करने पर यह शेयर और गिरकर 397 के स्तर तक आ सकता है, लेकिन 432 और 420 रुपये के आसपास उसे समर्थन मिल सकता है।

TVS Motors के Dec, 2024 के आंकड़ें आ गए, Oct- Nov, 2024 में बनाया था रिकार्ड, देखें…तिमाही-छमाही की बैलेंस शीट

ITC- ITC Hotels को लेकर आ गई Nuvama Report

Advertisement
First Published - January 1, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement