facebookmetapixel
Advertisement
PM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, बोले—अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनी

NSE करेगा 18 मई को विशेष लाइव ट्रेडिंग सेशन, डिजास्टर रिकवरी साइट पर होगा स्विच ओवर

Advertisement

NSE Special Live Trading Session: इस दौरान प्राथमिक साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्रा-डे स्विच ओवर किया जाएगा।

Last Updated- May 07, 2024 | 6:40 PM IST
NSE Tick Size

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने शेयर बाजार में किसी भी तरह की अप्रत्याशित आपदा से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को जांचने के लिए एक विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र आयोजित करने का फैसला किया है। यह विशेष सत्र शनिवार 18 मई को आयोजित किया जाएगा। एक्सचेंज ने अपनी वेबसाइट पर जारी रिलीज में बताया है कि यह सत्र इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर इंट्रा-डे स्विच ओवर किया जाएगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) द्वारा आयोजित किया जाने वाला ये विशेष लाइव ट्रेडिंग सत्र दो भागों में होगा। ये सत्र भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के दिशानिर्देशों के तहत आयोजित किया जा रहा है। पहला सत्र सुबह 9:15 बजे शुरू होकर 10 बजे खत्म होगा। इस दौरान ट्रेडिंग एक्सचेंज की प्राइमरी साइट से ही होगी। दूसरा सत्र आपदा रिकवरी साइट पर आयोजित किया जाएगा। ये सत्र सुबह 11:45 बजे शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी तरह की प्रतिभूतियों के लिए अधिकतम मूल्य बैंड को 5% निर्धारित कर दिया है। इसमें वो सभी शेयर भी शामिल हैं जिन पर डेरिवेटिव कारोबार होता है। हालांकि NSE ने ये भी स्पष्ट किया है कि जो शेयर पहले से ही 2% या उससे कम के मूल्य बैंड में हैं, उनके लिए वही सीमा लागू रहेगी। साथ ही ये 5% का मूल्य बैंड सभी क्लोज एंडेड म्यूचुअल फंडों पर भी लागू होगा।

NSE ने आगे कहा, “सबसे पहले, सभी वायदा कॉन्ट्रैक्ट के लिए 5% की एक दैनिक सीमा तय की गई है। यानी किसी भी वायदा अनुबंध की कीमत एक दिन में 5% से ज्यादा ऊपर या नीचे नहीं जा सकेगी। साथ ही, उस दिन किसी भी शेयर या वायदा अनुबंध में कोई लचीलापन नहीं दिया जाएगा। इक्विटी और वायदा कॉन्ट्रैक्ट के लिए जो मूल्य बैंड प्राथमिक साइट पर दिन की शुरुआत में तय होगा, वही आपदा रिकवरी साइट पर भी लागू होगा। इसके अलावा, अगर प्राथमिक साइट बंद होने के समय तक बाजार की स्थिति के कारण विकल्प कॉन्ट्रैक्ट के मूल्य बैंड में कोई बदलाव होता है, तो वही बदलाव आपदा रिकवरी साइट पर भी लागू कर दिया जाएगा।

 

 

 

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement