facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफाबाजार में बंपर उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी में एक महीने की सबसे बड़ी बढ़त, निवेशकों की संपत्ति ₹37,000 करोड़ बढ़ीSEBI ने कंपनियों को ‘Boss Scam’ पर किया आगाह, AI और डीपफेक फ्रॉड से बचने की दी चेतावनी₹250 की SIP का बड़ा सच! लाखों ने शुरू की, लेकिन हजारों ने बीच में क्यों छोड़ी?Jio Platforms Q1 Results: मुनाफा 9.2% उछलकर ₹7,764 करोड़ पर, ₹रेवेन्यू 45,960 करोड़ के पारRIL Q1 Results: रेवेन्यू 25% उछला, लेकिन मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ परBank NPA Rules: लोन न चुकाने पर बैंक ने जब्त कर लिया घर? जानिए RBI का नया नियम और अपने अधिकारShare Market: सेंसेक्स-निफ्टी में 1% से ज्यादा का तगड़ा उछाल, जानें क्यों रॉकेट बना बाजार?

NSE, BSE दोनों ने पावरग्रिड पर लगाया 5.36 लाख रुपये का जुर्माना

Advertisement

नोटिस के जवाब में, कंपनी ने 22 अगस्त, 2023 को भेजे गए पत्र में NSE और BSE से सेबी विनियमन का अनुपालन न करने के संबंध में छूट देने का अनुरोध किया है।

Last Updated- August 25, 2023 | 9:51 PM IST
stock market

बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जून तिमाही में निदेशक मंडल में एक महिला सहित जरूरी संख्या में स्वतंत्र निदेशक नहीं होने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पर जुर्माना लगाया है। दोनों शेयर बाजारों ने 5.36 लाख रुपये-5.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आवश्यक संख्या में स्वतंत्र निदेशक नहीं होने के कारण लगा जुर्माना

BSE को दी जानकारी के अनुसार, ‘कंपनी को प्रावधान का अनुपालन न करने के संबंध में 21 अगस्त, 2023 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) और BSE से नोटिस प्राप्त हुआ है… आवश्यक संख्या में स्वतंत्र निदेशक (एक महिला स्वतंत्र निदेशक सहित) नहीं होने के कारण 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी के निदेशक मंडल ने ऐसे गैर-अनुपालन के लिए NSE और BSE द्वारा अलग-अलग 5,36,900 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’

Also read: BSE ने जियो फाइनैंशियल सर्विसेज को इंडेक्स से बाहर करने का फैसला 31 अगस्त तक के लिए टाला

कंपनी ने छूट देने का अनुरोध किया

नोटिस के जवाब में, कंपनी ने 22 अगस्त, 2023 को भेजे गए पत्र में NSE और BSE से सेबी विनियमन का अनुपालन न करने के संबंध में छूट देने का अनुरोध किया है। कंपनी ने कहा, ‘एक सरकारी कंपनी होने के कारण पावर ग्रिड कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 2(45) के तहत कार्यात्मक/आधिकारिक अंशकालिक निदेशकों/गैर-आधिकारिक अंशकालिक निदेशकों (स्वतंत्र निदेशकों) को नियुक्त करने की शक्ति भारत के राष्ट्रपति के पास है।

इसमें बताया गया कि 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए विनियमन का अनुपालन न करना कंपनी की ओर से कोई चूक नहीं थी। इसमें कहा गया है कि स्वतंत्र निदेशकों (एक महिला स्वतंत्र निदेशक सहित) के रिक्त पदों को भरने के लिए मामले को नियमित रूप से प्रशासनिक मंत्रालय यानी बिजली मंत्रालय के साथ उठाया गया है।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 8:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement