आज के कारोबार के तहत एशियाई बाजारों के सूचकांकों में खासी तेजी देखी जा रही है।
हैंग सेंग 320 अंकों की मजबूती लेकर 13,153 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 159 अंकों की मजबूती लेकर 8104 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
ताईवान का संवेदी सूचकांक 96 अंकों की उछाल लेकर 5057 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 24 अंकों की बढ़त लेकर 1621 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, और सिओल कम्पोजिट सूचकांक 26 अंकों की तेजी लेकर 1197 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शांघाई कम्पोजिट सूचकांक 27 अंकों की बढ़त लेकर 2308 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।