facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

Navratna PSU को NHAI से मिला बड़ा प्रोजेक्ट, ऑर्डर बुक पहुंची 97,000 करोड़ के पार, शेयर में तेजी

Advertisement

RVNL ने जानकारी दी है कि उसे NHAI से आंध्र प्रदेश में एक नया प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत विशाखापत्तनम पोर्ट रोड को 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कनेक्टिविटी में बदला जाएगा

Last Updated- March 24, 2025 | 8:27 PM IST
Stocks to Watch: TCS, Adani Group, IndusInd Bank, Aster DM, RVNL, Cipla

सरकारी नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) लगातार बड़े ऑर्डर हासिल कर रही है, जिससे इसकी ऑर्डर बुक नए मुकाम पर पहुंच गई है। एक बार फिर से RVNL को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से बड़ा ठेका मिला है। इस खबर के बाद शुक्रवार को RVNL के शेयरों में करीब 3% की तेजी आई और यह बीएसई पर ₹361.25 प्रति शेयर पर बंद हुआ। पिछले एक हफ्ते में RVNL के शेयरों में 9% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।

97,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक

अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही नतीजों के बाद मीडिया से बात करते हुए RVNL के चेयरमैन और एमडी प्रदीप गौर ने बताया कि कंपनी की ऑर्डर बुक करीब ₹97,000 करोड़ तक पहुंच गई है। इसमें ₹49,000 करोड़ बोली लगाई गई परियोजनाओं से और ₹47,000 करोड़ रेलवे प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं।

उन्होंने बताया कि पहले रेलवे से ऑर्डर बुक का आंकड़ा ₹1,40,000 करोड़ तक था, लेकिन रेलवे असाइनमेंट्स में बदलाव के चलते अब प्रोजेक्ट्स डाइवर्सिफाई हो रहे हैं।

नया NHAI प्रोजेक्ट

RVNL ने जानकारी दी है कि उसे NHAI से आंध्र प्रदेश में एक नया प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत विशाखापत्तनम पोर्ट रोड को 6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड कनेक्टिविटी में बदला जाएगा। यह सड़क निर्माण प्रोजेक्ट साब्बावरम बायपास (अनकापल्ली-अनंदपुरम कॉरिडोर) से शीलानगर जंक्शन तक बनाया जाएगा। यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर बनाया जाएगा और इसे 730 दिनों (करीब 2 साल) में पूरा करना है।

RVNL के शेयर ने पिछले एक हफ्ते में 9.74% की तेजी दिखाई है, हालांकि 2025 में अब तक यह 15% गिरा है। बीएसई डेटा के मुताबिक, पिछले एक साल में RVNL के शेयर में 47% का उछाल आया है, जबकि दो सालों में यह स्टॉक 462% चढ़ चुका है। पिछले तीन सालों में यह शेयर 900% से ज्यादा बढ़ चुका है।

साथ ही RVNL अपने शेयरधारकों को नियमित रूप से डिविडेंड भी देता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में ₹2.11 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था, जो कि FY23 में ₹0.36 प्रति शेयर से काफी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement