Top-7 Large Cap Funds: ब्रोकरेज हाउस शेयरखान (Sharekhan) ने म्युचुअल फंड पर अपनी जुलाई 2025 की रिपोर्ट जारी की है। इस बार, ब्रोकरेज ने Top Pick में लार्ज कैप कैटेगरी से 7 फंड्स को चुना है। इनमें डीएसपी लार्ज कैप फंड (DSP Large Cap Fund), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड (ICICI Prudential Large Cap Fund), निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड (Nippon India Large Cap Fund), इन्वेस्को इंडिया लार्ज कैप फंड (Invesco India Large cap Fund), केनरा रोबेको लार्ज कैप फंड (Canara Robeco Large Cap Fund), व्हाइटओक कैपिटल लार्ज कैप फंड (WhiteOak Capital Large Cap Fund) और मोतीलाल ओसवाल लार्ज कैप फंड (Motilal Oswal Large Cap Fund) शामिल हैं। इन फंड्स ने निवेशकों को बीते पांच साल में 20 से 27% का शानदार रिटर्न दिया है। जिससे पांच साल में उनकी वेल्थ तीन गुना बढ़ गई है।
इन फंड्स ने निवेशकों को बीते एक साल में 6% से 18%, तीन साल में 20% से 25% और पांच साल में 20% से 27% तक का शानदार रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इन फंड्स में ₹1 लाख का निवेश किया होता तो आज उनके फंड की कुल वैल्यू ₹3 लाख से ज्यादा होती।
Fund Name | Track Record | 1-Year Return (%) | 5-Year Return (%) | AUM (₹ Crore) | NAV (₹) | Risk Level |
---|---|---|---|---|---|---|
Nippon India Large Cap Fund | More than 5 Yrs | 6.82% | 26.93% | 41,750 | 92 | Very High |
ICICI Prudential Large Cap Fund | More than 5 Yrs | 7.82% | 23.99% | 69,763 | 112 | Very High |
Invesco India Largecap Fund | More than 5 Yrs | 7.39% | 21.76% | 1,488 | 71 | Very High |
DSP Large Cap Fund | More than 5 Yrs | 10.28% | 20.99% | 6,036 | 480 | Very High |
Canara Robeco Large Cap Fund | More than 5 Yrs | 8.20% | 20.59% | 16,027 | 64 | Very High |
Motilal Oswal Large Cap Fund | Less than 2 Yrs | 18.16% | — | 2,327 | 14 | Very High |
WhiteOak Capital Large Cap Fund | 2–5 Yrs | 8.97% | — | 925 | 15 | Very High |
स्त्रोत: शेयरखान म्युचुअल फंड्स टॉप पिक्स रिपोर्ट; स्कीम्स का रिटर्न 30 जून 2025 तक की NAV के आधार पर।
शेयरखान ने निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड को अपनी टॉप पिक में पहले नंबर पर रखा है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो BSE 100 TRI इंडेक्स को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फंड को 8 अगस्त 2007 को बाजार में लॉन्च किया गया था। पिछले पांच वर्षों में इस फंड ने निवेशकों को 26.93% का सालाना रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की वैल्यू बढ़कर ₹3.30 से ज्यादा हो गई होती।
इस स्कीम में मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू किया जा सकता हैं। इस फंड में मिनिमम ₹100 से SIP भी की जा सकती है। 30 जून 2025 तक इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 1.51% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, निवेश के सात दिनों के भीतर यूनिट्स बेचने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को हाई रिस्क (High risk) की कैटेगरी में रखा गया है।
Also Read: Jio BlackRock के पहले ही NFO ने मचाया धमाल, जुटाए ₹17,800 करोड़; टॉप-35 फंड हाउस में शामिल
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड शेयरखान की नजर में इस कैटेगरी से दूसरा सबसे बेहतर फंड है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। इस फंड को 23 मई 2008 को बाजार में लॉन्च किया गया था। इस फंड ने बीत पांच वर्षों में निवेशकों को 23.99% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस फंड में ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की कुल वैल्यू ₹2,93,044 लाख होती।
इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस फंड में ₹100 से SIP भी की जा सकती है। 30 जून 2025 तक इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 1.42% है। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। हालांकि 1 साल के भीतर रिडेम्प्शन पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। इस स्कीम का बेंचमार्क NIFTY 100 TRI है। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को हाई रिस्क (High risk) की कैटेगरी में रखा गया है।
इन्वेस्को इंडिया लार्जकैप फंड को शेयरखान ने तीसरे नंबर पर जगह दी है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो NIFTY 100 TRI इंडेक्स को ट्रैक करती है। इस फंड को 21 अगस्त 2009 को लॉन्च किया गया था। इस फंड ने बीत पांच वर्षों में निवेशकों को 21.76% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस फंड में ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की कुल वैल्यू ₹2,67,623 लाख होती।
इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस फंड में ₹100 से SIP भी की जा सकती है। 30 जून 2025 तक इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 2.05% है। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है और न ही कोई एग्जिट लोड है।
डीएसपी लार्ज कैप फंड को शेयरखान ने चौथे नंबर पर जगह दी है। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो BSE 100 TRI इंडेक्स को ट्रैक करती है। इस फंड ने 10 मार्च 2003 को बाजार में डेब्यू किया था। पिछले पांच वर्षों में इस फंड ने निवेशकों को 20.99% का सालाना रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की कुल वैल्यू बढ़कर ₹2,59,267 होती।
इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹100 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस फंड में मिनिमम ₹100 से SIP भी की जा सकती है। 30 जून 2025 तक, इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 1.85% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, निवेश के 364 दिनों के भीतर यूनिट्स बेचने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को हाई रिस्क (High risk) की कैटेगरी में रखा गया है।
शेयरखान ने लार्ज कैप कैटेगरी से अपनी टॉप पिक में पांचवें नंबर पर केनरा रोबेको लार्ज कैप फंड को रखा है। इस स्कीम को 2 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो BSE 100 TRI इंडेक्स को ट्रैक करती है। पिछले पांच वर्षों में इस फंड ने निवेशकों को 20.59% का सालाना रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की कुल वैल्यू बढ़कर ₹2,55,010 होती।
इस स्कीम में निवेशक मिनिमम ₹5,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस फंड में मिनिमम ₹100 से SIP भी की जा सकती है। 30 जून 2025 तक, इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 0.45% है और इसमें कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, निवेश के 365 दिनों के भीतर यूनिट्स बेचने पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा।
Also Read: Tata AMC का ‘Mr. Simple’ आसान बनाएगा SIP, WhatsApp पर मिलेगी पूरी डीटेल
मोतीलाल ओसवाल लार्ज कैप फंड शेयरखान की नजर में इस कैटेगरी से छठा सबसे बेहतर फंड है। इस स्कीम ने 6 फरवरी 2024 को म्युचुअल फंड बाजार में कदम रखा था। इस स्कीम को बाजार में आए एक साल से ही कुछ ही ज्यादा समय हुआ है। पिछले एक साल में इस स्कीम ने निवेशकों को 18.16% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में एक साल पहले ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की वैल्यू ₹1,18,160 लाख होती।
इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं। SIP के लिए भी मिनिमम निवेश ₹500 है। 30 जून 2025 तक, इस स्कीम का एक्सपेंस रेश्यो 1.99% है। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। हालांकि 1 साल के भीतर रिडेम्प्शन पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। इस स्कीम का बेंचमार्क NIFTY 100 TRI है।
व्हाइटओक कैपिटल लार्ज कैप फंड को शेयरखान ने सातवें नंबर पर जगह दी है। यह फंड BSE 100 TRI इंडेक्स को ट्रैक करता है। इस स्कीम को 1 दिसंबर 2022 को शुरू किया गया था। इस फंड ने बाजार में लगभग ढाई साल (2.5) पूरे कर लिए हैं। पिछले एक साल में इस स्कीम ने निवेशकों को 8.97% का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में एक साल पहले ₹1 लाख का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उसके फंड की वैल्यू ₹1,08,970 लाख होती।
इस फंड में निवेशक मिनिमम ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं। SIP के लिए मिनिमम निवेश ₹100 है। 30 जून 2025 तक, इस स्कीम का एक्सपेंस रेश्यो 0.53% है। इस स्कीम में कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। हालांकि 30 दिनों के भीतर रिडेम्प्शन पर 1% का एग्जिट लोड देना होगा। इस स्कीम का बेंचमार्क BSE 100 TRI है।
(डिस्क्लेमर: ब्रोकरेज हाउस शेयरखान की रिपोर्ट के आधार पर टॉप पिक की डीटेल दी गई है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)