facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

हाइब्रिड निवेश में Edelweiss की एंट्री, लॉन्च होगा पहला SIF

Advertisement

Special Investment Fund: हाइब्रिड संरचना को देखते हुए इस योजना से प्राप्त रिटर्न पर 24 महीने से अधिक समय तक निवेशित रहने पर 12.5 फीसदी की दर से कर लगेगा।

Last Updated- September 06, 2025 | 8:57 AM IST
Stock market
Representative Image

एडलवाइस म्युचुअल फंड (एमएफ) को अपने पहले विशेष निवेश फंड (एसआईएफ) के लिए मंजूरी मिल गई है। जानकार सूत्रों ने बताया कि फंड एक महीने के भीतर इसे शुरू करने की योजना बना रहा है। करीब 10 फंडों ने एसआईएफ लाइसेंस ले लिया है लेकिन किसी ने अभी कोई एसआईएफ नहीं उतारा है। अलबत्ता क्वांट का एसआईएफ इस महीने आ सकता है।

एडलवाइस का अल्टिवा हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड संभवतः हाइब्रिड क्षेत्र का पहला एसआईएफ होगा। यह फंड एक संपूर्ण रिटर्न वाला फंड होगा जिसमें रिटर्न बढ़ाने के लिए अतिरिक्त स्तर होंगे। योजना का मुख्य आवंटन निश्चित आय और इक्विटी आर्बिट्राज में जाएगा जबकि बाकी रकम अतिरिक्त रिटर्न के लिए विशेष परिस्थितियों और कम जोखिम वाली डेरिवेटिव रणनीतियों का लाभ उठाएगी।

हाइब्रिड संरचना को देखते हुए इस योजना से प्राप्त रिटर्न पर 24 महीने से अधिक समय तक निवेशित रहने पर 12.5 फीसदी की दर से कर लगेगा। 2 वर्ष से कम अवधि के निवेश पर अल्पकालिक पूंजीगत लाभ कर लगेगा।

फंड हाउसों को एसआईएफ लॉन्ग-शॉर्ट इक्विटी और डेट स्कीम जैसी जटिल रणनीतियों की पेशकश करने की छूट देते हैं। फंडों के दायरे में आने वाले इस श्रेणी को सेबी ने अप्रैल 2025 में पेश किया था। कम से कम छह और फंड हाउस आईटीआई, मिरे, एचडीएफसी, एसबीआई, डीएसपी और बंधन के पास एसआईएफ लाइसेंस है।

Advertisement
First Published - September 6, 2025 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement