facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To watch: आज इन 10 शेयरों पर रखें नजर, पावर ग्रिड-RVNL को बड़ा प्रोजेक्ट; सिप्ला ने की नई डीलजी20 में कारपूलिंग और बसों के इस्तेमाल से 2050 तक तेल पर 90 अरब डॉलर की बचत संभवCAS पर सेबी का बड़ा कदम, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत तय करने का तरीका बदलेगारिफर्बिश्ड मेडिकल उपकरणों के आयात पर सरकार की समिति की चर्चा जारी, नियम अब तक नहींNBFC क्षेत्र में सिक्योरिटाइजेशन को बढ़ावा देने की जरूरत : RBI के डिप्टी गवर्नरFSSAI की सख्ती का असर, रेस्टोरेंट में नियमों से जुड़े सवाल 40% बढ़ेभारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले महीने से लागू होने की संभावना, न्यूजीलैंड संसद की मंजूरी बाकीभारत-बेल्जियम व्यापार 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोगमाइक्रो ड्रामा में मुनाफे की नई लहर, FY32 तक ₹25,500 करोड़ पहुंचने का अनुमानई-कॉमर्स कर्मचारियों पर सुरक्षा का संकट, 62% के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं

भारी उतार-चढ़ाव के बीच खास शेयरों में हलचल

Advertisement

रेलटेल, येस बैंक, वोडाफोन आइडिया और बीएचईएल के शेयर में 2 से 6 फीसदी तक की उछाल दर्ज हुई।

Last Updated- January 01, 2024 | 10:05 PM IST
trade

बाजारों में सोमवार को खास शेयरों में हलचल नजर आई, हालांकि बेंचमार्क सूचकांकों में भारी उतारचढ़ाव देखने को मिला। रेलटेल, येस बैंक, वोडाफोन आइडिया और बीएचईएल के शेयर में 2 से 6 फीसदी तक की उछाल दर्ज हुई।

येस बैंक में 4.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जब निजी बैंक ने ऐलान किया कि एनपीए पोर्टफोलियो की बिक्री के बाद सिक्योरिटी रिसीट्स पोर्टफोलियो में उसे ​सिंगल ट्रस्ट से 150 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।

वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार की तेजी को और बढ़ाकर 5.94 फीसदी पर पहुंचा दिया। शुक्रवार को इस शेयर में 20- फीसदी से ज्यादा की बढ़त इस खबर के बाद दर्ज हुई थी कि प्रवर्तक इस कंपनी में और इक्विटी लगाने पर विचार कर रहे हैं।

Also read: कंगाल हो गई थी अनिल अंबानी की यह कंपनी, 99% तक लुढ़कने के बाद अब रॉकेट बने शेयर

रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में बढ़ती ऑर्डर बुक के कारण लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज हुई और हाल में उसे साउथ सेंट्रल रेलवे से 120.45 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। सोमवार को कंपनी का शेयर 4.35 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

सरकारी स्वामित्व वाली बीएचईएल का शेयर कारोबारी सत्र में करीब 6 फीसदी चढ़ा और अंतर में 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement