Categories: बाजार

शीर्ष फर्मों का एमकैप बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 10:28 PM IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,11,012.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे। सप्ताह के दौरान सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन नीचे आया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 24,635.68 करोड़ रुपये की उछाल से 13,82,280.01 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 22,554.33 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,164.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 14,391.25 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,54,444.80 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 10,934.61 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 7,94,714.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।     

First Published : January 2, 2022 | 11:25 PM IST