Categories: बाजार

1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा Sensex की Top 10 में से 7 कंपनियों का MCap

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:57 PM IST

Top 10 Firms Market Cap: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (MCap) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,01,043.69 करोड़ रुपये चढ़ गया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) रहीं। 
बीते सप्ताह BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 764.37 अंक या 1.33 प्रतिशत के लाभ में रहा। बुधवार को दशहरा पर बाजार में अवकाश था। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 37,581.61 करोड़ रुपये चढ़कर 16,46,182.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 22,082.37 करोड़ रुपये का उछाल आया और यह 11,21,480.95 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस (Infosys) की बाजार हैसियत 16,263.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,10,871.36 करोड़ रुपये और ICICI बैंक की 13,433.27 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 6,14,589.87 करोड़ रुपये रही। 

HDFC का बाजार मूल्यांकन 6,733.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,810.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC बैंक की बाजार हैसियत 4,623.07 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 7,96,894.04 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 326.93 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,44,563.66 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) का बाजार पूंजीकरण 23,025.99 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,10,623.53 करोड़ रुपये रह गया। 

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की बाजार हैसियत में 3,532.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,41,386.80 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार मूल्यांकन 624.73 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,73,316.78 करोड़ रुपये पर आ गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा। 

First Published : October 9, 2022 | 11:24 AM IST