facebookmetapixel
Advertisement
धारावी पुनर्विकास से जुड़े हर सवाल का जवाब देगी धारावी दीदी, 24×7 उपलब्ध रहेगा AI असिस्टेंटBPCL Q1FY27 Results: पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने का पड़ा असर, ₹3,962 करोड़ के घाटे में कंपनीदिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: गुजरात में वेदांता के ऑयल ब्लॉक का विस्तार रद्द, ONGC संभालेगी कमानपार्श्वनाथ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम, 12% ब्याज के साथ पूरी रकम जमा करो, नहीं तो होगी जेलम्युचुअल फंड इंडस्ट्री में जल्द दस्तक देगी कार्नेलियन, SEBI से मिली मंजूरीखाद्य तेलों पर बढ़ सकती है आयात निर्भरता, तिलहन फसलों की बुवाई अब भी सामान्य से 26% कमEternal Q1FY27 Results: मुनाफा 268% बढ़कर ₹92 करोड़, रेवेन्यू भी 182% बढ़ाSBI फंड्स vs HDFC AMC vs ICICI प्रूडेंशियल AMC: निवेश के लिए कौन बेहतर?टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहते हैं? अब RajmargYatra App से घर बैठे बनवाएं Local Pass; चेक करें ऑनलाइन प्रोसेसPM किसान की किस्त रुकी है? ऐसे दर्ज करें ऑनलाइन शिकायत

Market closing bell : उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सपाट बंद हुआ बाजार

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 7:25 PM IST
share market, BSE

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुए। बाजार में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की गई थी।

तीस शेयरों पर आधारित BSE Sensex शुरूआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ 60,134.56 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 60,364.77 के ऊपरी और 59,805.78 के निचले स्तर तक गया। अंत में यह 9.98 अंक या 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट लेकर 60,105.50 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी 18.45 अंक या 0.1 फीसदी फिसलकर 17,895.70 अंक पर बंद हुआ।

भारती एयरटेल, रिलायंस के शेयर में गिरावट, सनफार्मा का शेयर चढ़ा

Sensex की कंपनियों में भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक 3.46 फीसदी की गिरावट आई। साथ ही रिलायंस, नेस्ले और टाइटन समेत 16 कंपनियों के शेयर गिरावट में बंद हुए।

दूसरी तरफ सनफार्मा का शेयर सबसे अधिक 1.65 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। इसके आलावा अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचडीएफ़सी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत विप्रो का शेयर बढ़त लेकर बंद हुआ।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत बढ़कर 80.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 4:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement