facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसा

Mcap: रिलायंस, HDFC बैंक, एयरटेल, ICICI, HUL की वैल्यू में गिरावट, TCS, SBI, LIC ने बढ़ाया मार्केट कैप

Advertisement

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से रिलायंस, HDFC, एयरटेल समेत छह कंपनियों की मार्केट वैल्यू घटी, जबकि TCS, LIC और SBI ने इस दौरान अपनी वैल्यू बढ़ाई।

Last Updated- August 10, 2025 | 1:02 PM IST

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में लगातार छठे हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिसका असर देश की कुछ सबसे बड़ी कंपनियों की मार्केट वैल्यू पर पड़ा। देश की टॉप 10 में से छह कंपनियों की संयुक्त मार्केट वैल्यू में 1,36,151.24 करोड़ रुपये की कमी आई। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे बड़ा नुकसान हुआ। वही BSE सेंसेक्स 742.12 अंक यानी 0.92 फीसदी नीचे गिरा, वहीं NSE निफ्टी में 202.05 अंक यानी 0.82 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) और बजाज फाइनेंस ने इस दौरान अपनी वैल्यू में इजाफा किया।

Also Read: अगस्त के पहले हफ्ते में FPI ने भारतीय बाजार से ₹17,924 करोड़ निकाले, टैरिफ, व्यापार तनाव से निवेशकों का भरोसा टूटा

रिलायंस को सबसे बड़ा झटका, TCS व LIC ने बढ़ाई वैल्यू

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यू में 34,710.8 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 18,51,174.59 करोड़ रुपये रह गई। HDFC बैंक की वैल्यू 29,722.04 करोड़ रुपये घटकर 15,14,303.58 करोड़ रुपये पर आ गई। ICICI बैंक की मार्केट कैपिटल में 24,719.45 करोड़ रुपये की गिरावट हुई और यह 10,25,495.69 करोड़ रुपये रही। इन्फोसिस की वैल्यू 19,504.31 करोड़ रुपये कम होकर 5,91,423.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू में 15,053.55 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 10,59,850.32 करोड़ रुपये रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू भी 12,441.09 करोड़ रुपये घटकर 5,87,021.88 करोड़ रुपये पर आ गई।

दूसरी ओर, कुछ कंपनियों ने इस गिरावट के बीच अपनी वैल्यू बढ़ाई। LIC की मार्केट वैल्यू में 17,678.37 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 5,77,187.67 करोड़ रुपये हो गई। TCS की वैल्यू 11,360.8 करोड़ रुपये बढ़कर 10,97,908.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वैल्यू में 9,784.46 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,42,649.34 करोड़ रुपये रही। बजाज फाइनेंस की वैल्यू में 186.43 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 5,45,148.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद HDFC बैंक, TCS, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, LIC और बजाज फाइनेंस का नंबर आता है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 12:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement