facebookmetapixel
Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तारRBI का बड़ा फैसला: अब REITs को भी मिलेगा बैंक लोन, रियल एस्टेट सेक्टर की खुलेगी किस्मत

राम मंदिर खुलने से IRCTC, ITC, मेक माई ट्रिप के शेयरों में होगी बढ़त

अयोध्या राम मंदिर से भारत के जीडीपी में 200 अरब डॉलर का योगदान होने की उम्मीद

Last Updated- January 22, 2024 | 11:13 PM IST
Ram Mandir consecration ceremony preparations

जेफरीज की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर खुलने से आने वाले महीने में भारत के धार्मिक पर्यटन में इजाफा होगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ITC होटल्स, ईआईएच लिमिटेड, जुबिलेंट फूडवर्क्स, देवयानी इंटरनैशनल, आईआरसीटीसी, स्पाइसजेट, इंडिगो, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और मेक माई ट्रिप ऐसे कुछ शेयर हैं, जिनसे आने वाले महीनों में फायदा हो सकता है।

जेफरीज के प्रबंध निदेशक महेश नंदुरकर ने अभिनव सिन्हा और निशांत पोद्दार के साथ नोट में लिखा है कि कोविड से पहले वित्त वर्ष 2018-19 में पर्यटन ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 194 अरब डॉलर का योगदान किया था, जो वित्त वर्ष 22 में गिरकर 188 अरब डॉलर रह गया।

उम्मीद की जा रही है कि वित्त वर्ष 33 तक यह बढ़कर 443 अरब डॉलर हो जाएगा, जो आठ प्रतिशत की सीएजीआर है। भारत में पर्यटन और सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात सकल घरेलू उत्पाद का 6.8 प्रतिशत है। यह इसे अधिकांश बड़ी उभरती/विकसित अर्थव्यवस्थाओं से नीचे रखता है, जो तीन से पांच अंक अधिक है।

जेफरीज के अनुसार कई लोकप्रिय धार्मिक केंद्र मौजूदा बुनियादी ढांचागत रुकावटों के बावजूद सालना एक करोड़ से तीन करोड़ पर्यटक यातायात को आकर्षित करते हैं।

इसमें कहा गया है कि बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के साथ नए धार्मिक पर्यटन केंद्र (अयोध्या) का निर्माण सार्थक रूप से बड़ा आर्थिक प्रभाव पैदा कर सकता है।

नोट में कहा गया है कि पर्यटन के बुनियादी ढांचे के दम पर तमिलनाडु शीर्ष पांच भारतीय राज्यों में शामिल है, जो घरेलू और विदेशी पर्यटकों के बीच पसंदीदा स्थान है, इसके बाद उत्तर प्रदेश अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण दूसरे स्थान पर है।

First Published - January 22, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट