facebookmetapixel
Advertisement
UP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीरवाराणसी से अयोध्या तक उद्योगों की नई क्रांति! जानिए क्यों निवेशकों की पसंद बन रहा है पूर्वांचलपूर्वांचल की तरक्की में SBI का बड़ा दांव! MSME, कृषि और पर्यटन को मिल रहा भरपूर लोनखेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजारकच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच GIFT Nifty 100 अंक टूटा, एशियाई बाजार मिले-जुले; ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर के करीबCrude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजहवाराणसी से बदलेगी पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था! बड़े निवेश के बीच उद्योगपतियों ने गिनाईं ये अहम चुनौतियांयोगी सरकार का बड़ा दावा: पूर्वांचल बनेगा यूपी की 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सबसे मजबूत आधारSBI Funds Management IPO Listing Today: GMP मजबूत, क्या पहले ही दिन निवेशकों की होगी दमदार कमाई?

Vishal Mega Mart IPO का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, शेयर मिले या नहीं; ऐसे चेक करें स्टेटस और GMP

Advertisement

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को तीसरे दिन तक टोटल 27.28 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल निवेशकों के हिस्सों को 2.31 गुना सब्सक्राइब किया गया।

Last Updated- December 16, 2024 | 11:46 AM IST
Gaudium IVF IPO

Vishal Mega Mart IPO Allotment today: विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज (16 दिसंबर) 2024 को अलॉट हो सकता है। सेबी के ‘T+3’ लिस्टिंग नियमों के अनुसार, किसी भी पब्लिक इश्यू की लिस्ट होने के तीन दिन के भीतर लिस्टिंग की जानी अनिवार्य है।

विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ अप्लाई करने के लिए 11 दिसंबर को खुलकर 13 दिसंबर 2024 को बंद हो गया था। विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का प्राइस बैंड ₹74 से ₹78 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया था।

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ कितना सब्सक्रिप्शन हुआ

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को तीसरे दिन तक टोटल 27.28 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल निवेशकों के हिस्सों को 2.31 गुना सब्सक्राइब किया गया। जबकि NIIs के सेगमेंट को 14.25 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के हिस्से को सबसे ज्यादा 80.75 गुना सब्सक्राइब किया गया।

यह भी पढ़ें: MobiKwik IPO allotment status

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का लेटेस्ट GMP

विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम या GMP सोमवार (16 दिसंबर) को 20 रुपये चल रहा है। यह दर्शाता है कि पब्लिक इश्यू 98 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकता है, जो आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर एन्ड 78 रुपये से 26% ज्यादा है।

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस

निवेशक विशाल मेगा मार्ट आईपीओ (Vishal Mega Mart IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का प्रॉसेस

1. Vishal mega mart IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Vishal Mega Mart के आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement