facebookmetapixel
Advertisement
सोने पर 15% ड्यूटी से क्या घटेगा भारत का ट्रेड डेफिसिट? जानिए क्यों इतना आसान नहीं है यह गणिततेल संकट के बीच सरकार का बड़ा दावा! 4 साल से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामMSCI Index में बड़ा फेरबदल! Adani Energy और MCX की एंट्री, RVNL बाहरAirtel Q4 Results: मुनाफे में 33.5% की भारी गिरावट, ₹7,325 करोड़ पर आया नेट प्रॉफिटDA Hike: सरकार का बड़ा तोहफा! रेलवे कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ा, सैलरी में होगा सीधा असरस्मार्ट लाइटिंग से चमकेगा भारत! 2031 तक 24 अरब डॉलर पार करेगा स्मार्ट होम मार्केटकैबिनेट का बड़ा फैसला, नागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास हब; यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएंKharif MSP 2026: खरीफ फसलों की MSP में इजाफा, धान का समर्थन मूल्य ₹72 बढ़ाFMCG कंपनियों में निवेश का मौका, DSP म्युचुअल फंड के नए ETF की पूरी डीटेलUS-Iran War: चीन यात्रा से पहले ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- ‘डील करो वरना तबाही तय’

Suraj Estate Developers ने SEBI के पास नए सिरे से IPO दस्तावेज जमा कराए

Advertisement

Suraj Estate Developers का इरादा आईपीओ से 400 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Last Updated- July 26, 2023 | 2:16 PM IST
IPO

रियल एस्टेट कंपनी सूरज एस्टेट डेवलपर्स (Suraj Estate Developers ) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए नए सिरे से शुरुआती दस्तावेज जमा कराए हैं।

कंपनी का इरादा आईपीओ से 400 करोड़ रुपये जुटाने का है। इससे पहले मुंबई की इस रियल्टी कंपनी ने मार्च, 2022 में आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें: TVS Supply Chain Solutions को आईपीओ लाने के लिए SEBI की मंजूरी मिली

सोमवार को जमा कराए गए आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी इस निर्गम के तहत 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई प्रस्ताव नहीं है।

Suraj Estate Developers IPO से प्राप्त राशि में से 285 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी और उसकी अनुषंगियों द्वारा लिए गए कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। कंपनी 35 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल जमीन अधिग्रहण के लिए करेगी। शेष राशि सामान्य कंपनी कामकाज में लगाई जाएगी। सूरज एस्टेट डेवलपर्स ने बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 32 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

ये भी पढ़ें: Yatharth Hospitals ने IPO की घोषणा की, 490 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में कंपनी का लाभ 26.50 करोड़ रुपये रहा था। आईटीआई कैपिटल लि. और आनंद राठी एडवाइजर्स को आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें: ITC Demerger: होटल कारोबार अलग होने से फ्री कैश फ्लो सुधरेगा

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 2:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement