facebookmetapixel
Advertisement
EPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैंभारत पर फिनलैंड की कंपनियों की नजर, FTA के बाद बढ़ेगा निवेशफैक्ट्री-ऑफिस बनाने पर GST क्रेडिट में ढील! सरकार कर रही नियमों में बदलाव पर विचारFDI नियमों में बदलाव के बाद निवेश बढ़ा, 29 परियोजनाओं में आया विदेशी पैसाअसंगठित क्षेत्र की विकास रफ्तार थमी, अप्रैल-जून में कामगारों की संख्या घटीEditorial: पेपर लीक से आगे भी समस्या, सीटों और नौकरियों की कमी बड़ी चुनौती

TVS Supply Chain Solutions को आईपीओ लाने के लिए SEBI की मंजूरी मिली

Advertisement

TVS Supply Chain Solutions ने अप्रैल में आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा किए थे और उसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से 18 जुलाई को मंजूरी मिली।

Last Updated- July 25, 2023 | 2:04 PM IST
TVS supply chain soulutions

टीवीएस समूह (TVS Group) की कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (TVS Supply Chain Solutions) को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

आईपीओ (IPO) के मसौदा प्रस्ताव के अनुसार निर्गम में 750 करोड़ रुपये तक के ताजा इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक दो करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

ओएफएस में शेयर बेचने वालों में ओमेगा टीसी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, महोगनी सिंगापुर कंपनी पीटीई लिमिटेड और टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड शामिल है।

कंपनी ने अप्रैल में आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा किए थे और उसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से 18 जुलाई को मंजूरी मिली।

ये भी पढ़ें : DGCA ने Spicejet को अपनी बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था से हटाया, 3 फीसदी चढ़े शेयर

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement