facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राखHDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौका

Saakshi Medtech Listing : NSE SME पर शानदार शुरुआत, शेयर 146 रुपये प्रति शेयर पर हुए लिस्ट

Advertisement

सुबह 10:04 पर, NSE SME पर साक्षी मेडटेक के शेयर 153.30 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- October 03, 2023 | 11:39 AM IST
NSE Tick Size

Saakshi Medtech Listing Today: साक्षी मेडटेक एंड पैनल्स (Saakshi Medtech and Panels) के शेयरों ने आज यानी मंगलवार को NSE SME पर शानदार शुरुआत की।

कंपनी के शेयर आज 146 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए, जो कि 97 रुपये के इश्यू प्राइस से 50.5 फीसदी अधिक है।

शानदार लिस्टिंग के बाद, साक्षी मेडटेक के शेयर तेजी से उछले और अपर सर्किट पर जाकर बैठ गए। सुबह 10:04 पर, NSE SME पर साक्षी मेडटेक के शेयर 153.30 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : JSW Infra IPO Listing: 20 फीसदी लिस्टिंग गेन, 25 फीसदी बढ़ा निवेशकों का पैसा

जानें कंपनी का प्राइस बैंड:

साक्षी मेडटेक आईपीओ का प्राइस बैंड 92 रुपये से 97 रुपये प्रति इक्विटी शेयर, फेस वेल्यू 10 रुपये प्रत्येक के बीच निर्धारित किया गया था।

कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 1200 इक्विटी शेयर और उसके बाद 1200 इक्विटी शेयर के गुणक में था।

साक्षी मेडटेक एंड पैनल्स आईपीओ 45.16 रुपये करोड़ का बुक बिल्ट इश्यू है। का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-27 सितंबर तक खुला था।

यह भी पढ़ें : Upcoming IPO: इस हफ्ते रहेगी आईपीओ मार्केट में रौनक, कई कंपनियों के क्लोज होंगे इश्यू और कई की होगी लिस्टिंग

इस दौरान निवेशकों ने आईपीओ में जमकर पैसे लगाए थे। ओवरऑल साक्षी मेडटेक का आईपीओ 91.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 37.35 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 200.78 गुना और खुदरा निवेशकों का 75.88 गुना भरा था।

जुटाए गए पैसों से क्या काम करेगी कंपनी?

इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों से कंपनी मौजूदा प्लांट में सिविल कंस्ट्रक्शन, कर्ज चुकाने, नए प्लांट और मशीनरी, वर्किंग कैपिटल जैसी जरूरतों को पूरा करने में इस्तेमाल करेगी।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 11:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement