facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

Platinum Industries IPO: अगले हफ्ते खुलेगा आईपीओ, दांव लगाने से पहले जान लें GMP, साइज समेत जरूरी डिटेल्स

Advertisement

एनएसई (NSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आईपीओ का प्राइस बैंड 162 से 171 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

Last Updated- February 24, 2024 | 4:41 PM IST

Platinum Industries IPO: प्लैटिनम इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ 27 फरवरी 2024 यानी अगले सप्ताह मंगलवार को प्राइमरी मार्केट में आएगा।

एनएसई (NSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस आईपीओ का प्राइस बैंड 162 से 171 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। कंपनी का लक्ष्य नए इश्यू जारी करके अपने इश्यू के जरिये 235.32 करोड़ रुपये जुटाने का है।

कब खुलेगा प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ ?

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का आईपीओ (Platinum Industries IPO Subsciption) सब्सक्रिप्शन के लिए 27 फरवरी फरवरी को खुलेगा और यह 29 फरवरी 2024 को बंद होगा।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज का प्राइस बैंड ?

कंपनी के आईपीओ के लिए 162-171 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

लॉट साइज ?

कंपनी के आईपीओ के तहत 87 शेयरों का एक लॉट फिक्स किया गया है। आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 35 फीसदी और 15 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

कब अलॉट होंगे शेयर ?

शेयरों का अलॉटमेंट 1 मार्च को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की BSE और NSE पर 5 मार्च को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।

प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ जीएमपी

बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ (Platinum Industries IPO) के शेयर आज ग्रे मार्केट में 88 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

क्या करती है प्लेटिनम इंडस्ट्रीज ?

कंपनी केमिकल्स इंडस्ट्री में काम करती है। यह पीवीसी स्टैबलाइजर्स, सीपीवीसी एडिटिव्स और लुब्रिकेंट्स, पीवीसी फिटिंग्स, इलेक्ट्रिकल वायर्स और केबल्स, एसपीसी फ्लोर टाइल्स, रिजिड पीवीसी फोम बोर्ड्स और पैकेजिंग मैटेरियल्स बनाती है। अभी घरेलू मार्केट में ऐसी कोई कंपनी लिस्टेड नहीं है, जो पीवीसी स्टैबलाइजर्स और सीपीवीस एडिटिल्स बनाती है।

Advertisement
First Published - February 24, 2024 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement