facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Upcoming IPO: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी 17 मार्च को लॉन्च करेगी IPO, जानिए प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

Advertisement

Upcoming IPO: कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹93 से ₹98 प्रति शेयर तय किया है।

Last Updated- March 14, 2025 | 4:44 PM IST
GSP Crop Science IPO
Representative Image

Upcoming IPO: परादीप परिवहन (Paradeep Parivahan) का आईपीओ 17 मार्च, सोमवार से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 मार्च, बुधवार तक निवेशक इसमें पैसा लगा सकेंगे। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹93 से ₹98 प्रति शेयर तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹10 है। निवेशक कम से कम 1,200 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और उसके बाद 1,200 शेयरों के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं।

कंपनी क्या काम करती है?

परादीप परिवहन लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर की कंपनी है। यह मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर (MTO) के रूप में काम करती है और समुद्री और हवाई माल ढुलाई, कस्टम क्लियरेंस जैसी सेवाएं देती है। इसके अलावा, यह लॉजिस्टिक्स से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें: LG Electronics India को SEBI की हरी झंडी, बाजार में आएगा ₹15,000 करोड़ का IPO

सरकार से लाइसेंस और मान्यता

कंपनी को ऑथराइज्ड इकोनॉमिक ऑपरेटर (AEO) का दर्जा प्राप्त है। इसे मुंबई कस्टम्स से कस्टम ब्रोकिंग की मंजूरी भी मिली हुई है। साथ ही, यह भारत सरकार के महानिदेशालय शिपिंग (Directorate General of Shipping) से MTO लाइसेंस प्राप्त कंपनी है, जिससे इसे लॉजिस्टिक्स सेवाएं संचालित करने की अनुमति मिलती है।

परादीप परिवहन लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कुल 45,78,000 इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जिससे कंपनी ₹44.86 करोड़ जुटाएगी। इस इश्यू में कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) का कंपोनेंट शामिल नहीं है।

IPO से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल

IPO से मिली रकम में से, इश्यू से जुड़े खर्चों को घटाकर, कंपनी इस धनराशि का उपयोग लॉन्ग-टर्म वर्किंग कैपिटल जरूरतों को आंशिक रूप से पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए करेगी।

लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार

इस IPO के लीड मैनेजर Share India Capital Services Private Limited हैं।
IPO का रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd को बनाया गया है।
मार्केट मेकर Share India Securities Limited है।

Advertisement
First Published - March 14, 2025 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement