facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Flair Writing IPO : आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 288-304 रुपये प्रति शेयर

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि कंपनी का आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 21 नवंबर को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे।

Last Updated- November 17, 2023 | 2:39 PM IST
Shadowfax Technologies IPO
Representative Image

पेन बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने 593 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड 288-304 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

बाजार सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी का आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 24 नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 21 नवंबर को शेयरों के लिए बोलियां लगा सकेंगे। आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, फ्लेयर राइटिंग के निर्गम में 292 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रवर्तक तथा प्रवर्तक समूह 301 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। फिलहाल कंपनी में प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की इकाइयों की शतप्रतिशत हिस्सेदारी है। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल गुजरात के वलसाड जिले में लेखन उत्पादों के लिए एक विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने, कंपनी की पूंजीगत जरूरत को पूरा करने और अनुषंगी कंपनी फ्लेयर राइटिंग इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (एफडब्ल्यूईपीएल) के वित्तपोषण में किया जाएगा।

आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 49 इक्विटी शेयरों और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। यह कंपनी 45 साल से अधिक पुराने प्रमुख ब्रांड ‘फ्लेयर’ की मालिक है। लेखन उत्पादों के बाजार में मार्च 2023 तक कंपनी की बाजार हिस्सेदारी नौ प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 2:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement