facebookmetapixel
Advertisement
कीमतों में आई बड़ी गिरावट: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारOpening Bell: बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! सेंसेक्स सपाट, 24,200 के नीचे निफ्टी; SMID शेयरों में उतार-चढ़ावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! TCS, Lenskart, Meesho से लेकर Coal India तक आई बड़ी खबरेंदोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज की

Fabtech Technologies IPO: आज फाइनल होगा आईपीओ का अलॉटमेंट, ऐसे चेक करें ऑनलाइन स्टेटस

Advertisement

Fabtech Technologies IPO Allotment: फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ को कुल 2.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशक केटेगरी को 2.08 गुना बुक किया गया।

Last Updated- October 03, 2025 | 9:38 AM IST
IPO

Fabtech Technologies IPO Allotment: फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट शुक्रवार (3 अक्टूबर) को फाइनल किया जाएगा। यह इश्यू 29 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 1 अक्टूबर को बंद हुआ था। कंपनी 6 अक्टूबर को सफल आवेदकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट करेगी। जबकि जिन निवेशकों को अलॉटमेंट नहीं मिला, उनके लिए रिफंड भी इसी दिन जारी किया जाएगा। फैबटेक टेक्नोलॉजीज के शेयर एनएसई और बीएसई दोनों एक्सचेंजों पर लिस्ट किए जाएंगे। इसकी अनुमानित लिस्टिंग डेट 7 अक्टूबर है।

फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ को तीसरे दिन तक कुल 2.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशक केटेगरी में 2.08 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की श्रेणी में 1.97 गुना, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी में 2.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 2.01 गुना सब्सक्रिप्शन देखा गया।

यह भी पढ़ें: LG Electronics India IPO: 7 अक्टूबर से खुलेगा, प्राइस बैंड ₹1080-₹1140; ग्रे मार्केट में अभी से हलचल

Fabtech Technologies IPO Allotment चेक करने का प्रॉसेस

1. Fabtech Technologies IPO या किसी भी कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करने के लिए आप सबसे पहले https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाए।

2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Issue Type के तहत दो ऑप्शंस आएंगे। आपको इसमें Equity पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद अगला ऑप्शन issue name के नाम से आएगा। इसमें आपको अपने IPO का नाम सेलेक्ट करना है।

4. ये सब करने के बाद आप दिए गए बॉक्स में अपना एप्लिकेशन नंबर सब्मिट करें। आप अपने PAN कार्ड की डिटेल्स भी डाल सकते हैं।

5. इसके बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करें और Fabtech Technologies IPO का अलॉटमेंट स्टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

फैबटेक टेक्नोलॉजीज (Fabtech Technologies IPO) का अलॉटमेंट स्टेटस रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://ipo.bigshareonline.com/ipo_status.html पर भी चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में IPO का सुपर शो! भारतीय शेयर मार्केट जुटा सकता है 5 अरब डॉलर, निवेशकों में जोश

Fabtech Technologies IPO GMP

फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹0 है। इसका मतलब है कि इसके शेयर इश्यू प्राइस ₹191 पर ही ट्रेड कर रहे हैं। न तो किसी प्रीमियम पर और न ही किसी डिस्काउंट पर। पिछले आठ सेशन की ग्रे मार्केट गतिविधि के आधार पर जीएमपी गिरावट के रुझान में है और इसके आगे और कम होने की संभावना जताई जा रही है। ‘ग्रे मार्केट प्रीमियम’ यह दर्शाता है कि निवेशक इश्यू प्राइस से अधिक भुगतान करने के लिए कितने तैयार हैं।

Advertisement
First Published - October 3, 2025 | 9:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement