facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

INR vs USD: रुपया 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 5:43 PM IST
INR vs USD, Rupee vs Dollar Today

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) मंगलवार को 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह नवंबर के बाद रुपये में एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है। बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं के बीच रुपया सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.20 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 57 पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.72 प्रति डॉलर के दिन उच्च स्तर तक गया और 82.26 के निचले स्तर तक आया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Dollar Index 0.12 फीसदी बढ़ा

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 फीसदी बढ़कर 103.12 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 फीसदी बढ़कर 79.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 631.83 अंक की गिरावट के साथ 60,115.48 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Closing Bell : सेंसेक्स 632 अंक फिसला, निफ़्टी 18,000 के नीचे बंद

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 203.13 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement