facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व कमजोर मॉनसून बढ़ा सकती हैं चिंताएं, चुनौतियों से निपटने के लिए रहें तैयार: वित्त मंत्रालयक्या आपका रिटायरमेंट फंड बुढ़ापे में जीवनभर साथ देगा? जानें बढ़ती उम्र और महंगाई के बीच सुरक्षा का फॉर्मूला10 साल के सबसे खराब मानसून के खतरे के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से शुरू होगा ‘खेत बचाओ’ अभियानपूरी तरह बदल गया ट्रेंड! क्यों पुराने लॉयल्टी प्रोग्राम्स छोड़ ‘इंस्टेंट डिजिटल रिवॉर्ड्स’ के दीवाने हो रहे युवा?Dividend Stocks: अगले हफ्ते रिलायंस और HDFC AMC समेत 19 कंपनियां बांटने जा रही हैं मुनाफा, चेक करें लिस्टBonus Stocks: निवेशकों की मौज! अगले हफ्ते ये दो कंपनियां बाटेंगी बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटVedanta का महाप्लान: अगले 3 साल में $20 अरब का निवेश, अनिल अग्रवाल बोले- जोखिम उठाना मेरी आदत‘डिजिटल पेमेंट में एजेंटिक AI के लिए बने मजबूत रेगुलेटरी फ्रेमवर्क’, NPCI प्रमुख दिलीप आसबे का बड़ा बयानमई में 49 लाख बैरल पहुंचा देश का क्रूड इंपोर्ट, रूस से तेल और अमेरिका से गैस का आयात रिकॉर्ड स्तर परसुप्रीम कोर्ट से रिलायंस को बड़ी राहत: SEBI का ₹447 करोड़ का वसूली आदेश रद्द, वापस मिलेंगे ₹250 करोड़

INR vs USD: रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.50 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 5:57 PM IST
Rupee and Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की तेजी के साथ 82.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.48 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में आठ पैसे की तेजी के साथ 82.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.36 के उच्चस्तर और 82.61 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.39 फीसदी घटकर 104.45 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 फीसदी घटकर 83.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 448.96 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 59,411.08 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 146.95 अंक या 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 17,450.90 अंक पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,559.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वृहद आर्थिक मोर्चे पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.4 फीसदी रह गई है। मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से वृद्धि दर घटी है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement