facebookmetapixel
Advertisement
Donald Trump का बड़ा झटका! कनाडा पर 50% टैरिफ का ऐलान, महंगाई और ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ासरकार की नई इलेक्ट्रॉनिक्स नीति से किन कंपनियों की चमकेगी किस्मत? ब्रोकरेज ने चुने 3 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद से सोना-चांदी चमके, जानें आज कितनी बढ़ीं कीमतेंUP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीरवाराणसी से अयोध्या तक उद्योगों की नई क्रांति! जानिए क्यों निवेशकों की पसंद बन रहा है पूर्वांचलपूर्वांचल की तरक्की में SBI का बड़ा दांव! MSME, कृषि और पर्यटन को मिल रहा भरपूर लोनखेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजारकच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के करीब; HDFC Bank और Eternal ने बढ़ाया दबावCrude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजह

INR vs USD : लगातार चौथे दिन लुढ़का रुपया, 12 पैसे टूटकर 82.77 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी घटकर 104.38 रह गया।

Last Updated- March 16, 2023 | 5:33 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे के नुकसान के साथ 82.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। वैश्विक शेयर बाजारों से मिले-जुले संकेतों तथा विदेशी पूंजी की सतत निकासी के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.77 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.60 से 82.80 के दायरे में घट-बढ़ हुई। रुपये में यह लगातार चौथे दिन गिरावट रही। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 फीसदी घटकर 104.38 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 फीसदी बढ़कर 74.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।

यह भी पढ़ें : Closing Bell: थम गया शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स 79 अंक चढ़ा, निफ्टी 17 हजार के करीब पहुंचा

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 78.94 अंक बढ़कर 57,634.84 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,271.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement