facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

INR vs USD: रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.59 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 5:24 PM IST
rupees Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.59 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर में मजबूती लौटने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण रुपये में यह गिरावट आई।

कारोबारी सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर पड़ने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत निकासी से निवेशकों का रुख प्रभावित हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 81.29 पर मजबूत खुला लेकिन दिन के कारोबार में आरंभिक लाभ घटता चला गया और रुपया 81.73 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर को छू गया। रुपया अंत में अपने पिछले बंद भाव से 21 पैसे घटकर 81.59 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया आठ पैसे के नुकसान के साथ 81.38 प्रति डॉलर रहा था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 फीसदी बढ़कर 102.32 हो गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.49 फीसदी घटकर 84.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 168.21 अंक की गिरावट के साथ 60,092.97 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: Share Market Closing: शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स 168 अंक टूटा

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, कमजोर देसी शेयर बाजार और अमेरिकी डॉलर में सुधार के कारण सोमवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और FII की निकासी से भी घरेलू मुद्रा प्रभावित हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement