facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

INR vs USD : रुपये में चार दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर लगा ब्रेक, 18 पैसे की बढ़त के साथ रुपया 82.58 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 फीसदी घटकर 104.20 रह गया।

Last Updated- March 17, 2023 | 6:53 PM IST
Rupee and Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपये में चार दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर ‘ब्रेक’ लगा। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी दर्शाता 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.50 पर मजबूत खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 18 पैसे की तेजी के साथ 82.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.50 से 82.75 के दायरे में घट-बढ़ हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 फीसदी घटकर 104.20 रह गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.26 फीसदी बढ़कर 75.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 355.06 अंक बढ़कर 57,989.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में शुद्ध रूप से 282.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - March 17, 2023 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement