facebookmetapixel
Advertisement
पॉर्श के साथ बड़ी डील के बाद भी TCS का शेयर फिसला, आगे क्या करें निवेशक- ब्रोकरेज ने दिया ₹2,600 का टारगेटबड़े अस्पताल छोटे शहरों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? क्या हैं निवेशकों के लिए मायनेकीमतों में आई बड़ी गिरावट: मुनाफावसूली से सोना ₹214 लुढ़का, चांदी ₹1,921 टूटीएक दवा ने बिगाड़े दिग्गज फार्मा कंपनियों के नतीजे, 2022 में शुरू हुई कहानी 2026 में कैसे पलटी?अन्नू प्रोजेक्ट्स IPO में पैसा लगाने का मौका! ₹94-99 का प्राइस बैंड, ₹14,949 से निवेश; जानें कब होगी लिस्टिंगहॉर्मुज में फिर बढ़ा खतरा! कच्चा तेल चढ़ा, ब्रेंट 91 डॉलर के पारOpening Bell: बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! सेंसेक्स सपाट, 24,200 के नीचे निफ्टी; SMID शेयरों में उतार-चढ़ावStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रखें नजर! TCS, Lenskart, Meesho से लेकर Coal India तक आई बड़ी खबरेंदोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचार

सुखोई सौदे से हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स की उड़ान

Advertisement

रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध से शेयरों में तेजी, UBS ने शेयर का लक्ष्य ₹5,700 तय किया

Last Updated- December 13, 2024 | 10:14 PM IST
HAL may soon get Maharatna status, will get autonomy to invest up to Rs 5,000 crore HAL को जल्द मिल सकता है महारत्न का दर्जा, 5,000 करोड़ रुपये तक के निवेश की मिलेगी स्वायत्तता

एरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखी गई। दिन के कारोबार में यह शेयर 2.33 प्रतिशत चढ़कर 4,770 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के आखिर में यह 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 4,667.25 रुपये पर बंद हुआ।

एचएएल के शेयर में यह तेजी कंपनी द्वारा 12 सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमानों और संबंधित उपकरणों की खरीद के अनुबंध की घोषणा के बाद आई। रक्षा मंत्रालय और कंपनी के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए। सौदे की लागत कर समेत लगभग 13,500 करोड़ रुपये है।

शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में एचएएल ने कहा, ‘रक्षा मंत्रालय और कंपनी के बीच 12 एसयू-30 एमकेआई विमानों और संबंधित उपकरणों की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जो 13,500 करोड़ रुपये का है।’ इन एयरक्राफ्ट का निर्माण एचएएल की नासिक इकाई में किया जाएगा। इन एयरक्राफ्ट से भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता मजबूत होगी और देश की रक्षा तैयारियों को ताकत मिलेगी।

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स ने यह भी कहा कि विमान में 62.6 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होगी जो भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा विनिर्मित कई पुर्जों के स्वदेशीकरण के कारण बढ़ जाएगी। यूबीएस के विश्लेषकों ने इस ऑर्डर के बाद कंपनी के शेयर के लिए 5,700 रुपये का लक्ष्य तय किया है जो पिछले बंद भाव (12 दिसंबर) 4,661.10 रुपये प्रति शेयर से 22.28 प्रतिशत की वृद्धि है। इस अनुबंध के साथ एएचएल का ऑर्डर बैकलॉग करीब 10,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - December 13, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement