01 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 24 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8583 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान टाटा पॉवर 3 फीसदी से अधिक की कमजोरी लेकर 689 रुपये पर कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल 2.5 फीसदी की कमजोरी लेकर 601 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सन फार्मा, एचडीएफसी और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर लगभग 2-2 फीसदी लुढ़क कर क्रमशः 972 रुपये, 1213 रुपये व 143 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
आईटीसी 1.5 फीसदी की गिरावट के साथ 176 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1-1 फीसदी से अधिक लुढ़क कर क्रमशः 1204 रुपये व 242 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि ग्रासिम 3 फीसदी की तेजी लेकर 1364 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
जयप्रकाश एसोसिएट्स 2.5 फीसदी चढ़कर 64 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक करीब 1.5 फीसदी की तेजी लेकर 308 रुपये पर कारोबार कर रहा है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, रैनबैक्सी और एसीसी के शेयर 1-1 फीसदी से अधिक की बढ़त लेकर क्रमशः 451 रुपये, 162 रुपये व 529 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
बीएसई के कारोबार में अधिकांश शेयरों में गिरावट का रुख बना हुआ है। अब तक कुल 2256 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1299 लुढ़के, 850 चढ़े और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।