facebookmetapixel
Advertisement
Nykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेटघर खरीदने वालों की चांदी! कीमतें 127% तक बढ़ीं, किराये से कमाई भी हुई ज्यादारिटायरमेंट प्लानिंग होगी आसान! PensionBazaar ने Corporate NPS के लिए लॉन्च किया नया प्लेटफॉर्मJuniper Green Energy IPO Allotment: आज तय होगा शेयर अलॉटमेंट; जानें GMP, लिस्टिंग डेट और स्टेटस चेक करने का आसान तरीकाHDFC Bank का नया प्लान! वरिष्ठ नागरिकों को सेविंग्स अकाउंट पर ₹3.19 करोड़ का कवर, कई और बड़ी सुविधाएं भीहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

Dividend, bonus issue: अगले हफ्ते विप्रो, राजू इंजीनियर्स समेत 8 कंपनियां जाएंगी एक्स-डेट पर

Advertisement

डिविडेंड, बोनस, राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट पर रहेंगी विप्रो, कैन फिन होम्स, गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज और अन्य कंपनियां फोकस में।

Last Updated- November 29, 2024 | 6:07 PM IST
Dividend

अगले हफ्ते विप्रो, कैन फिन होम्स, गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज और अन्य कंपनियां अपने कॉरपोरेट ऐलानों के चलते चर्चा में रहेंगी। ये कंपनियां डिविडेंड, बोनस इश्यू, राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगी।

एक्स-डेट वह तारीख होती है जब कोई स्टॉक उन अधिकारों के बिना ट्रेड करता है जो डिविडेंड, बोनस शेयर, राइट्स इश्यू या स्टॉक स्प्लिट से जुड़े होते हैं। इन कॉरपोरेट ऐक्शंस का लाभ पाने के लिए निवेशकों को एक्स-डेट से पहले स्टॉक खरीदना जरूरी होता है। कंपनियां रिकॉर्ड डेट के आधार पर इन लाभों के योग्य शेयरधारकों की लिस्ट तय करती हैं।

ये कंपनियां रहेंगी फोकस में:

इंडो यूएस बायो-टेक: यह कंपनी प्रति शेयर 0.25 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसकी एक्स-डेट 3 दिसंबर 2024 और रिकॉर्ड डेट भी 3 दिसंबर 2024 तय की गई है।

कैन फिन होम्स: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी 6 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 4 दिसंबर 2024 है।

फीनिक्स टाउनशिप: कंपनी 0.10 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी। निवेशकों को इसका लाभ पाने के लिए 6 दिसंबर 2024 से पहले शेयर खरीदने होंगे। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट भी 6 दिसंबर 2024 है।

राजू इंजीनियर्स: कंपनी 1:3 अनुपात में बोनस इश्यू करेगी। एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 2 दिसंबर 2024 को तय की गई है।

विप्रो: आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी 1:1 अनुपात में बोनस इश्यू करेगी। इसके शेयर 3 दिसंबर 2024 को एक्स-डेट पर ट्रेड करेंगे।

कन्सेक्यूटिव इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी: कंपनी 1:1 अनुपात में बोनस इश्यू और 10:1 अनुपात में स्टॉक स्प्लिट करेगी। एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 6 दिसंबर 2024 को तय है।

इराया लाइफस्पेस: कंपनी 10:1 अनुपात में स्टॉक स्प्लिट करेगी। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 6 दिसंबर 2024 है।

डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर: कंपनी अपने स्टॉक को 10:1 अनुपात में विभाजित करेगी। एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 3 दिसंबर 2024 तय की गई है।

गुजरात नेचुरल रिसोर्सेज: कंपनी 3:5 अनुपात में राइट्स इश्यू लाएगी। एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 3 दिसंबर 2024 है।

मूंगिपा कैपिटल फाइनेंस: कंपनी 2:1 अनुपात में राइट्स इश्यू करेगी। इसका इश्यू प्राइस 25 रुपये प्रति शेयर होगा। एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 3 दिसंबर 2024 तय की गई है।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 6:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement