facebookmetapixel
Advertisement
BS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामाभारत को मिला पहला डेंगी वैक्सीन: DCGI ने Takeda के QDENGA को दी मंजूरी

Closing Bell: बढ़त में रहा शेयर बाजार, Sensex 99 अंक उछला, Nifty 18,600 के पार

Advertisement

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Last Updated- June 12, 2023 | 4:05 PM IST
share market

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। IT शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई और कारोबार के अंत में शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। आज के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 99 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 38 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,601.50 पर बंद हुआ।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 99.08 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 62,724.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,804.89 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,615.20 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 38.10 अंक यानी 0.21 फीसदी चढ़ा। निफ्टी दिन के अंत में 18,601.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,633.60 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,559.75 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। HCL टेक, इंफोसिस, NTPC, महिंद्रा एंड महिंद्रा और TCS सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा HCL टेक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.58 फीसदी तक चढ़े।

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 10 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, मारुति, टाइटन और HDFC बैंक सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान पावर ग्रिड के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.29 फीसदी तक गिर गए।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement