बाजार

Closing Bell: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट; Sensex 522 अंक टूटा, Nifty 19,150 के नीचे

Stock Market : इंट्रा डे ट्रेड में टाटा स्टील, SBI, M&M, मारुति और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 25, 2023 | 4:02 PM IST

Stock Market: ग्लोबल मार्केट (global market) से मिले कमजोर रुझानों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को भारी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन लाल निशान पर बंद हुए। आज दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में भारी गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 523 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 160 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप 0.77 फीसदी फिसल गया, जबकि फ्रंटलाइन सूचकांकों में 0.8 फीसदी की गिरावट आई।

बाजार पर हावी रहा बिकवाली का दबाव

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 522.82 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 64,049.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 64,787.08 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 63,912.16 तक आया।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) में भी 159.60 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,122.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,347.30 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 19,074.15 तक आया।

Also read: Mahindra Logistics: निराशाजनक Q2 रिजल्ट के बाद 6% लुढ़के शेयर, छुआ एक साल का निचला स्तर

टाटा स्टील बना सेंसेक्स का टॉप गेनर

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 5 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा स्टील, SBI, M&M, मारुति और नेस्ले इंडिया सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा स्टील के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 1.33 फीसदी चढ़ गए।

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। इंफोसिस, भारती एयरटेल, NTPC, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान इंफोसिस के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.76 फीसदी गिर गए।

First Published : October 25, 2023 | 3:58 PM IST